पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतना निंदनीय : निशांत

शिवसेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शेरे-ए-हिंद निशान्त शर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतना ¨नदनीय घटना है।

By Edited By: Publish:Thu, 27 Dec 2018 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 03:02 AM (IST)
पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतना निंदनीय : निशांत
पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतना निंदनीय : निशांत

जागरण संवाददाता, जालंधर : शिवसेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शेरे-ए-हिंद निशान्त शर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतना निंदनीय घटना है। उदेश की कमान संभालकर उसे सही दिशा की तरफ लेकर जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का सम्मान करने की बजाय उसे अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस संबंध वीरवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि ऐसा करके पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुश्किल से शांति बहाल हुई है, लेकिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा और दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी ने कहा कि पंजाब में हिन्दूओं से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यहीं कारण है कि कभी खालिस्तान समर्थक घटनाओं को अंजाम देने में लगे है तो कभी देश में अमन स्थापित करने वाले नेताओं की प्रतिमाओं पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी