जानी के मोबाइल ने उगले अफीम तस्करों के राज, सप्लाई लेने वालों में शामिल हैं जालंधर के कई लोग

अफीम के साथ गिरफ्तार हुए जानी के मोबाइल ने कई राज खोले हैं। जानी जिन-जिन को अफीम की सप्लाई देने आया था उन सभी के नाम और नंबर मोबाइल से मिले हैं। कई ऐसे नंबर मिले हैं जिनके संबंध बड़े बड़े अफीम तस्करों से हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:47 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:04 AM (IST)
जानी के मोबाइल ने उगले अफीम तस्करों के राज, सप्लाई लेने वालों में शामिल हैं जालंधर के कई लोग
अफीम तस्कर जानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सांकेतिक चित्र।

संवाद सहयोगी, जालंधर। एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार हुए जानी के मोबाइल ने कई राज खोले हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके पास से अफीम के साथ साथ मोबाइल भी बरामद किया था। जानी जिन-जिन को अफीम की सप्लाई देने आया था, उन सभी के नाम और नंबर मोबाइल से मिले हैं। अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जोनी के मोबाइल में कई ऐसे नंबर मिले हैं, जिनके संबंध बड़े बड़े अफीम तस्करों से हैं।

जालंधर ही नहीं, पुलिस को आसपास के कई शहरों के लोगों के नाम नंबर भी मिले हैं, जिनको अब पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। वहीं, पुराने तस्करों से पूछताछ के लिए पुलिस उनको ढूंढ़ रही लेकिन अफीम तस्करों के मामले में पकड़े गए पुराने तस्कर गायब हो गए हैं। पुलिस ने कई लोगों के घरों में पुलिस भेज कर उनको जांच में शामिल होने के लिए बुलाया लेकिन वो घरों में नहीं थे। ऐसे में अब पुलिस उनको ढूंढने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जोनी के संपर्क में कई पुराने तस्कर भी थे।

यूपी से सस्ते दाम पर लाकर पंजाब में अफीम बेचता था जानी

सीआईए स्टाफ टीम ने यूपी से अफीम लाकर जालंधर में सप्लाई करने वाले तस्कर जगदीप सिंह जानी को गिरफ्तार किया था। वह आकाश कालोनी, शेरगढ़ रोड, होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया था कि सीआईए स्टाफ की टीम ने हरदयाल नगर चुंगी के पास नाकाबंदी की थी। हरदयाल नगर की तरफ से आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की। जांच में सामने आया कि जानी यूपी से सस्ते दाम पर अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में फुटकर सप्लाई करता था। पढ़ाई छोड़ने के बाद जानी कार रिपेयर का काम करने लगा था, लेकिन उसमें ज्यादा कमाई ना होने पर उसने अफीम का काम शुरू कर दिया। उसके खिलाफ होशियारपुर में पहले से ही अफीम सप्लाई का मामला दर्ज है।

chat bot
आपका साथी