जालंधर में इस्तीफों की राजनीति, अब यूथ कांग्रेस के नॉर्थ हलका प्रधान ने पद छोड़ा

नॉर्थ विधानसभा हलका प्रधान सन्नी कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सन्नी ने इसके लिए निजी कारण बताया है। हालांकि अभी तक जिला प्रधान अंगद दत्ता को सन्नी का इस्तीफा नहीं मिला है।

By Edited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 07:49 AM (IST)
जालंधर में इस्तीफों की राजनीति, अब यूथ कांग्रेस के नॉर्थ हलका प्रधान ने पद छोड़ा
जालंधर में इस्तीफों की राजनीति, अब यूथ कांग्रेस के नॉर्थ हलका प्रधान ने पद छोड़ा

जालंधर , जेएनएन। शहर की राजनीति में इस्तीफों का सिलसिला नहीं थम रहा है। पहले यह कड़ी भाजपा में चल रही थी तो अब यूथ कांग्रेस में शुरू हो गई है। यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलका प्रधान सन्नी कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सन्नी कुमार ने इसके लिए निजी कारण बताया है। हालांकि अभी तक जिला प्रधान अंगद दत्ता को सन्नी का इस्तीफा नहीं मिला है। सन्नी कुमार का कहना है कि वह निजी कार्यों में व्यस्त हैं और पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं। उन्हें काम के सिलसिले में कई बार शहर से बाहर भी जाना पड़ता है, जिस कारण पार्टी का नुकसान नहीं होना चाहिए।

सन्नी ने इस्तीफा यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ के वॉट्सएप ग्रुप में भेजा था। इसे लेकर खासी चर्चा भी रही। उधर, यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता ने कहा कि अभी तक उन्हें इस्तीफा नहीं मिला है और इस्तीफा मिलने के बाद ही उस पर चर्चा होगी। वह सन्नी कुमार से बात करेंगे।

भाजपा में भी चला है इस्तीफों का दौर

इससे पहले भाजपा में भी इस्तीफों की राजनीति हुई है। जिला भाजपा शहरी की टीम का गठन होते ही सचिव पद से संदीप भल्ला ने इस्तीफा दे दिया था। इसे लेकर काफी विवाद भी बना रहा। हालांकि बाद में यह तय कर लिया गया कि संदीप भल्ला को कोई पद नहीं दिया जाएगा। भल्ला का आरोप था कि उन्हें उप प्रधान बनाने का वादा किया था, लेकिन सचिव बनाया गया है।

इसी तरह देहात इकाई में शिव संगर ने भी जिला सचिव पद संभालने से इंकार कर दिया था। विक्रम सिंह विक्की ने भी नाराजगी के इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। विक्की जिला भाजपा देहाती के सचिव रहे हैं। लांबड़ा मंडल में भी मंडल प्रधान और यूथ प्रधान की नाराजगी सामने आई थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी