रामामंडी फ्लाईओवर की जगह खाली कराने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन Jalandhar News

रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे जगह खाली करवाने के विरोध में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। निगम यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी करना चाहती है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM (IST)
रामामंडी फ्लाईओवर की जगह खाली कराने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन Jalandhar News
रामामंडी फ्लाईओवर की जगह खाली कराने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन Jalandhar News

जेएनएन, जालंधर। रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे जगह खाली करवाने के विरोध में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। निगम यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी करना चाहती है, लेकिन लोगों का कहना है कि कूड़े के डंप के लिए जगह खाली करवाई जा रही है।

लोगों ने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे जरूरतमंद लोग काम कर रहे हैं। इलाके के लोगों ने कांग्रेस पार्षद जगदीश दकोहा के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि दकोहा ने अपने इलाके में डंप नहीं बनने दिया और पुल के नीचे डंप बनाने के लिए कहा है। सोमवार को नगर निगम टीम के रामामंडी में आने का प्लान था और इसे पहले ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।

इलाके के लोगों ने कहा कि नगर निगम रामामंडी और फ्लाईओवर के आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था लागू नहीं कर पा रही है। फ्लाईओवर के आसपास की कई गलियों में सीवरेज जाम होने से सड़कों पर गंदा पानी है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या ज्यादा हो सकती है।

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने हटाए अवैध कब्जे

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शहीद भगत सिंह चौक के आसपास से कब्जे हटाए हैं। सड़क किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया। निगम की टीम को यहां विरोध का सामना भी करना पड़ा। विभाग के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह के निर्देश पर गई टीम कई रेहड़ियां जब्त करके साथ ले आई और बाकियों को चेतावनी दी है कि वह सड़क पर कब्जा करके काम न करें। नगर निगम ने सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि वह अपना समान दुकान के अंदर ही रखें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी