कप्तान की कप्तान से मुलाकात, हैरान कर रही परगट की नई बिसात

जालंधर : भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान परगट ¨सह की सरकार के कप्तान से मुलाकात गले नहीं उतर रही है। मुलाकात करना तो गलत नहीं है, लेकिन यह जिस वजह और विषय पर हुई है, वह अपने आप में ही विरोधाभास पैदा करने वाली है। बीते माह खुद सारथी बनकर स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू के साथ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करवाने वाले जालंधर छावनी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परगट ¨सह वीरवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ¨सह के पास उस टीम का हिस्सा बन कर गए, जो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को बंद करवाना चाहती थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 10:00 AM (IST)
कप्तान की कप्तान से मुलाकात, हैरान कर रही परगट की नई बिसात
कप्तान की कप्तान से मुलाकात, हैरान कर रही परगट की नई बिसात

मनुपाल शर्मा, जालंधर

भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान परगट ¨सह की सरकार के कप्तान से मुलाकात गले नहीं उतर रही है। मुलाकात करना तो गलत नहीं है, लेकिन यह जिस वजह और विषय पर हुई है, वह अपने आप में ही विरोधाभास पैदा करने वाली है।

बीते माह खुद सारथी बनकर स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू के साथ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करवाने वाले जालंधर छावनी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परगट ¨सह वीरवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ¨सह के पास उस टीम का हिस्सा बन कर गए, जो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को बंद करवाना चाहती थी।

मुख्यमंत्री से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई रुकवाने और इस संबंध में पॉलिसी बनाने की मांग करने पहुंची टीम में परगट ¨सह के अलावा जालंधर के सांसद चौधरी संतोख ¨सह, विधायक सुशील कुमार ¨रकू, रा¨जदर बेरी, बावा हैनरी एवं मेयर जगदीश राजा शामिल थे। विधायक ¨रकू ही ऐसे विधायक थे, जो निर्माण गिराने पहुंची डिच पर चढ़ गए और परगट ¨सह के खासमखास मंत्री नवजोत सिद्धू का डटकर विरोध किया था। इस कार्रवाई में आरोप परगट ¨सह पर भी लगे थे। उनके अपने कई नजदीकी इस कारण नाराज हुए कि उन्होंने अपने ही हलके में भी कार्रवाई करवाई। चुनाव के मद्देनजर भी परगट ¨सह अपने स्टैंड पर कायम रहे थे। परगट अपने स्टैंड पर कायम पर बोले-कार्रवाई न हो और पॉलिसी बने

वहीं, परगट ¨सह मुख्यमंत्री के साथ हुई अपनी मुलाकात को अपने स्टैंड पर ही कायम रहना बता रहे हैं। बकौल परगट ¨सह वह अभी भी यही कह रहे हैं कि अवैध निर्माण गलत है और इसके खिलाफ कार्रवाई करना भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ जो कार्रवाई शुरू हो चुकी है, वह बंद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात में भी यही तय हुआ है कि पॉलिसी बनने तक कोई नई कार्रवाई न शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि यह तय था कि मुख्यमंत्री को सच नहीं बताया जाएगा। इसी कारण वह खुद मुख्यमंत्री के पास जाकर इस विषय पर सच ही बताना चाहते थे, जो उन्होंने बताया भी है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के ऊपर पॉलिसी बननी ही चाहिए और वह इसके पक्षधर हैं।

chat bot
आपका साथी