अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला, जो बोले सो निहाल के जयकारे गूंजे

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह समेत अलग-अलग सिंह साहेब और ग्रंथी सिंह नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन में गतका पार्टियां व बैंड पार्टियां भी शामिल हुईं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 01:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 01:43 PM (IST)
अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला, जो बोले सो निहाल के जयकारे गूंजे
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के सहयोग से यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा रामसर साहिब से श्री हरिमंदिर साहब तक आयोजित किया गया। इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह समेत अलग-अलग सिंह साहेब और ग्रंथी सिंह नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन में गतका पार्टियां व बैंड पार्टियां भी शामिल हुईं।

श्री रामसर साहब से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन श्री हरिमंदिर साहिब में जाकर संपन्न हुआ। आज सारा दिन गुरुद्वारा मंजी साहब दीवान हाल में प्रकाश पर्व को मुख्य रख धार्मिक दीवान सजाए जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वहीं श्री हरमंदिर साहिब श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा अटल राय साहिब में सुंदर जलाओ भी सजाए गए हैं। पूरा दिन श्रद्धालु गुरबाणी कीर्तन का आनंद मानते रहेंगे। श्री हरमंदिर साहिब परिसर को अलग-अलग तरह के देसी व विदेशी फूलों के साथ सजाया गया है जो मनमोहक दृश्य पेश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी