विधायक परगट के एतराज पर डिफेंस कॉलोनी में Pet Shop सील, डॉक्टर ने निगम कमिश्नर को भेजा नाेटिस

विधायक परगट सिंह की ओर से रिहायशी आबादी डिफेंस कॉलोनी में Pet Shop चलने का मामला उठाने के बाद नगर निगम ने मंगलवार को शॉप को सील कर दिया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 12:03 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 12:03 PM (IST)
विधायक परगट के एतराज पर डिफेंस कॉलोनी में Pet Shop सील, डॉक्टर ने निगम कमिश्नर को भेजा नाेटिस
विधायक परगट के एतराज पर डिफेंस कॉलोनी में Pet Shop सील, डॉक्टर ने निगम कमिश्नर को भेजा नाेटिस

जेएनएन, जालंधर। विधायक परगट सिंह की ओर से रिहायशी आबादी डिफेंस कॉलोनी में Pet Shop चलने का मामला उठाने के बाद नगर निगम ने मंगलवार को शॉप को सील कर दिया। निगम के बिल्डग डिपार्टमेंट की टीम ने शॉप कम क्लिनिक के सभी कमरे बंद कर दिए हैं। विधायक परगट सिंह ने तीन दिन पहले वार्ड नंबर 21 की चुनावी मीटिंग में यह मामला उठाया था और मेयर जगदीश राज राजा के काम पर ऊंगली उठाते हए राजा को माड़ा मेयर तक कह दिया था। विधायक के सार्वजनिक रूप से यह मामला उठाने के बाद नगर निगम ने पेट क्लिनिक को सील कर दिया है। नगर निगम को यह एक्शन महंगा पड़ सकता है क्योंकि क्लिनिक के संचालक डॉ गोपाल शर्मा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस कॉलोनी में चल रहे 70 से ज्यादा ऑफिसों, दुकानों की फोटो खींच कर मेयर को लीगल नोटिस के साथ भेजी हैं। लीगल नोटिस में सवाल खड़ा किया है कि अगर वह रिहायशी एरिया में Pet Shop चला रहे हैं तो इतने सालों से इलाके में चल रहे तरह-तरह के आफिस, दुकानें किसके हुक्म से चल रहे हैं। डॉ. गोपाल शर्मा ने कमिश्नर से 15 दिन में जवाब मांगा है। डॉक्टर ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

10 प्रतिशत एरिया में प्रोफेशनल कर सकते हैं काम

बिल्डिंग बायलाज के मुताबिक रिहायशी आबादी में कामर्शियल बिल्डिंग नहीं बन सकती लेकिन बायलाज यह परमिशन जरूर देते हैं कि प्रोफेशनल रिहायश का 10 प्रतिशत एरिया अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। डिफेंस कॉलोनी में इमिग्रेशन के कई दफ्तर हैं। यह सभी बिना मंजूरी के ही चल रहे हैं।

सोसायटी ने की थी पेट क्लिनिक की शिकायत

डिफेंस कॉलोनी में पेट क्लिनिक चलने की शिकायत कॉलोनी की वेलफेयर सोसायटी ने की थी। इसके जवाब में नगर निगम ने क्लिनिक को नोटिस भेजा था। डॉक्टर ने निगम को जवाब भी दिया था और कहा था कि वह बायलाज के मुताबिक 10 प्रतिशत एरिया में प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहे हैं। निगम ने विधायक परगट ङ्क्षसह के दबाव में जवाब खारिज कर दिया और क्लिनिक को सील कर दिया। 

निजी लड़ाई में शिकायतें की जा रही : डॉ. गोपाल शर्मा

सरकारी वेटनरी डॉक्टर गोपाल शर्मा ने कहा कि घर में ही उनके भतीजे आदित्य शर्मा की फार्मासिस्ट शॉप है। वह कई साल से काम कर रहा है। डिफेंस कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी कॉलोनी में चल रही दुकानों, दफ्तरों से हर महीने वसूली करते हैं। एक साल पहले उनसे भी सोसायटी ने ऐसी ही मांग की थी और उनके मना करने पर घर आकर हंगामा किया था। उन्हें बदमाश तक कहा था। इसके खिलाफ सोसायटी के कुछ सदस्यों के खिलाफ मानहानि का दावा किया था। 8 तारीखों तक कोई भी मेंबर कोर्ट नहीं आया लेकन बाद में विधायक परगट के कहने पर कोर्ट में समझौता हो गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी