कठुआ से धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई महिला से होशियारपुर में सामूहिक दुष्कर्म

कठुआ से एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई महिला के साथ छह लोगों ने होशियारपुर में सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 09:28 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 09:10 AM (IST)
कठुआ से धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई महिला से होशियारपुर में सामूहिक दुष्कर्म
कठुआ से धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई महिला से होशियारपुर में सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, मुकेरियां [होशियारपुर]। एक धार्मिक स्थान पर कठुआ (जम्मू) सेे माथा टेेेेेकने आई महिला के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के साथ उसकी बच्ची थी। आरोपितोंं ने महिला की बच्ची को पकड़ा और इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के बयानों पर मुकेरियां पुलिस ने मुस्ताक पुत्र यूसफ दीन निवासी माइरा थाना शाहपुर कंडी, जिला पठानकोट, शैफू व चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की मेडिकल किया जा रहा है। 

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि गत दिवस वह एक धार्मिक स्थल पर अपनी बच्ची के साथ कठुआ से माथा टेकने मुकेरियां आई थी। इस दौरान देर सायं तक उसे घर वापस जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। एक स्कार्पियो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी चालक ने अपना नाम शाहपुर कंडी निवासी मुस्ताक बताया और कहा कि वह पठानकोट जा रहा है। वह उन्हें लिफ्ट दे सकता है।

महिला के मुताबिक उसने लिफ्ट देने वाले की बात पर विश्वास कर लिया और उसकी गाड़ी में बैठ गई। उसने मुकेरियां के बाहर जाते ही गाड़ी को हाजीपुर की तरफ मोड़ दिया और कहा कि यह शार्टकट है। कुछ दूर जाकर आगे पांच युवक और गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूर जाने पर उन्होंने गाड़ी खेतों की तरफ ले ली और इस दौरान उसकी बच्ची को उठा लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह डर गई। मुस्ताक ने एक का नाम सेफू लिया था। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपित उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी