ध्यान लगाने से मिलती है मन को शांति

कन्या महाविद्यालय के हॉस्टल की छात्राओं के लिए मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:10 AM (IST)
ध्यान लगाने से मिलती है मन को शांति
ध्यान लगाने से मिलती है मन को शांति

जागरण संवाददाता, जालंधर : कन्या महाविद्यालय के हॉस्टल की छात्राओं के लिए मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन प्रिसिपल डॉ. अतिमा शर्मा व केएमवी मैनेजमेंट कमेटी के संयुक्त सचिव ध्रुव मित्तल ने किया।

इस दौरान वक्ता आचार्य सदानंद ने छात्राओं को ध्यान लगाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्रोध पर नियंत्रण रखना समय की जरूरत है। ध्यान लगाने से क्रोध कम होता है व इससे मन को शांत रख सकते है। कैंप में बेहतर कारगुजारी के लिए छात्रा शालिनी, आकाशी, आकृति, रंजू एवं कृति को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रिसिपल डॉ. अतिमा ने छात्राओं को योग के साथ जुड़ने के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी