लिव इन में रह रहे युवक ने फंदा लगा दी जान, Lockdown के बाद काम बंद होने से था परेशान

सोमवार सुबह जब उसके साथ रहने वाली महिला उसे बुलाने कमरे में गई तो युवक फंदे से लटका मिला। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 01:28 PM (IST)
लिव इन में रह रहे युवक ने फंदा लगा दी जान, Lockdown के बाद काम बंद होने से था परेशान
लिव इन में रह रहे युवक ने फंदा लगा दी जान, Lockdown के बाद काम बंद होने से था परेशान

जालंधर, जेएनएन। रामामंडी में रहने वाले गणेश शर्मा ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। थाना रामामंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि गणेश शर्मा मूल रूप से फैजाबाद का रहने वाला है। कुछ साल पहले जालंधर में आकर रहने लगा था और मेले में झूले इत्यादि लगा कर आजीविका चलाता था। उसके रामामंडी में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध बन गए तो वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा।

लॉक डाउन के बाद से उसका काम बिलकुल बंद हो गया था और वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। सोमवार सुबह जब उसके साथ रहने वाली महिला उसे बुलाने कमरे में गई तो देखा वह फंदे से लटका हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को फैजाबाद से बुलाया गया है और उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुनीश की हत्या के आरोपित चार दिन की रिमांड पर भेजे

रंगदारी मांगने पर जेल से पैरोल पर लौटे ज्वाला नगर निवासी मुनीश की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित मकसूदां मंडी के अदरक व्यापारी शीतल नगर निवासी उपेंद्र केवट, उसका बेटा धर्मेंद्र केवट, रिश्तेदार बलबीर केवट, धर्मेंद्र का दोस्त राजेश और जानकी नगर निवासी सूरज हैं। पुलिस अदालत में दलील दी थी कि इस केस में हथियार बरामद करना बाकी है। वहीं मामले में फरार नाबालिग आरोपित की तलाश की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी