चंडीगढ़ और बेंगलुरु से बेहतर अपना लुधियाना

लुधियाना पंजाब का सबसे स्मार्ट सिटी है। चंडीगढ़ और बेंगलुरु से भी आगे। ऐसा हम नहीं बल्कि सरकार की ओर से कराए अर्बन लोकल बॉडी सर्वे के नतीजे बता रहे हैं। एन्युअल सर्वे ऑफ इंडिया सिटी सिस्टम के सर्वे में देश के 23 बड़े मेट्रो सिटीज में लुधियाना को 10 में से 3.5 अंक मिले हैं। उसने 16वां स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ को 3.1 और बेंगलुरु को 3 अंक हासिल हो सके। वहीं, रेस में सबसे ऊपर पुणे है जिसके 5.1 अंक हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 02:58 AM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 10:43 AM (IST)
चंडीगढ़ और बेंगलुरु से बेहतर अपना लुधियाना
चंडीगढ़ और बेंगलुरु से बेहतर अपना लुधियाना
राहुल मिश्रा, जालंधर लुधियाना पंजाब का सबसे स्मार्ट सिटी है। चंडीगढ़ और बेंगलुरु से भी आगे। ऐसा हम नहीं बल्कि सरकार की ओर से कराए अर्बन लोकल बॉडी सर्वे के नतीजे बता रहे हैं। एन्युअल सर्वे ऑफ इंडिया सिटी सिस्टम के सर्वे में देश के 23 बड़े मेट्रो सिटीज में लुधियाना को 10 में से 3.5 अंक मिले हैं। उसने 16वां स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ को 3.1 और बेंगलुरु को 3 अंक हासिल हो सके। वहीं, रेस में सबसे ऊपर पुणे है जिसके 5.1 अंक हैं। सर्वे करने वाले एजेंसी इंटरनेशनल लेवल पर काम करती है। सर्वे में अर्बन लोकल बॉडी की ओर से किए जा रहे कार्यो और उनके शहरी जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव का अध्ययन करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर कितना अच्छा और रहने लायक है। इन कामों को देखती है एजेंसी एन्युअल सर्वे ऑफ इंडिया सिटी सिस्टम का सर्वे सितंबर 2017 में शुरू किया गया था। सर्वे में शहरों में मूल रूप से स्वच्छता की स्थिति, पानी, सड़क और लाइट व्यवस्था को शामिल किया गया था। इसके साथ ही शहरी नियोजन और डिजायन, क्षमताएं, संसाधन, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और पारदर्शिता, सहभागिता व जवाबदेही पर समीक्षा की गई थी। रिपोर्ट में कमियों के अलावा उनका समाधान भी सुझाया गया है। एजेंसी ने विकसित देशों में लंदन, न्यूयार्क और जोहानसबर्ग सिटीज के पैमाने पर आंका और तुलना की है। पहले से बेहतर काम करने वाले शहरों को ऊपर रखा गया है। भारत स्वच्छ मिशन के तहत लुधियाना में सफाई और टाउन प्ला¨नग में काफी सुधार किया गया है। रिपोर्ट की अहम बातें -54 प्रतिशत शहर अपनी सैलरी के बराबर भी राजस्व नहीं निकाल पा रहे हैं। - कुल खर्चे का 39 प्रतिशत ही राजस्व निकल पा रहा है। - औसतन 35 प्रतिशत स्टाफ के पद खाली है। किस शहर को कितने अंक शहर अंक पुणे 5.1 कोलकाता 4.6 तिरूअंतपुरम 4.6 भुवनेश्वर 4.6 सूरत 4.5 दिल्ली 4.4 अहमदाबाद 4.4 हैदराबाद - 4.3 मुंबई 4.2 रांची - 4.1 रायपुर 4.0 कानपुर - 3.9 लखनऊ - 3.8 गुवाहाटी - 3.8 भोपाल - 3.7 लुधियाना - 3.5 विशाखापटनम - 3.4 जयपुर - 3.4 चेन्नई - 3.3 पटना - 3.3 देहरादून - 3.1 चंडीगढ़ - 3.1 बेंगलुरु - 3.0
chat bot
आपका साथी