नन दुष्कर्म कांड में फंसे पूर्व बिशप मुलक्कल को कोर्ट का समन, 10 मई को कोर्ट में पेशी के आदेश

केरल पुलिस ने 21 सितंबर 2018 को फ्रैंको मुलक्कल को गिरफ्तार किया था। करीब एक महीना जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 11:51 AM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 11:51 AM (IST)
नन दुष्कर्म कांड में फंसे पूर्व बिशप मुलक्कल को कोर्ट का समन, 10 मई को कोर्ट में पेशी के आदेश
नन दुष्कर्म कांड में फंसे पूर्व बिशप मुलक्कल को कोर्ट का समन, 10 मई को कोर्ट में पेशी के आदेश

जागरण संवाददाता, जालंधर। नन रेप केस के मामले में फंसे जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल को कोट्टायम (केरल) की कोर्ट ने समन जारी कर दिया है। मुलक्कल को 10 मई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। अदालत की रूटीन प्रक्रिया के हिसाब से फ्रैंको मुलक्कल को अदालत में खुद पेश होना होगा और जमानत लेनी होगी।

बता दें कि जालंधर के पूर्व बिशप मुलक्कल के खिलाफ 9 अप्रैल को केरल पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी। पूर्व बिशप मुलक्कल पर नन से दुष्कर्म और अप्राकृतिक शारीरिक संबंधों जैसे संगीन आरोप के मामले में चार्जशीट दायर की गई थी। केरल पुलिस ने 21 सितंबर 2018 को फ्रैंको मुलक्कल को गिरफ्तार किया था और लगभग एक महीना जेल में गुजारने के बाद मुलक्कल को जमानत मिली थी। इसके बाद फ्रैंको मुलक्कल को जालंधर बिशप से हटा दिया गया था।

तीन दिन में तीस लोगों से पूछताछ कर केरल लौटी थी टीम

फ्रैंको मुलक्कल पर एक नन ने 14 बार दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए केरल पुलिस की एक टीम ने पिछले वर्ष अगस्त में मुलक्कल से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। बिशप हाउस में डीएसपी सुभाष के नेतृत्व में केरल के कोटायम शहर के वोइकोम थाने की पुलिस पहुंची थी। तीन दिन के भीतर पुलिस ने फ्रैंको से मामले से संबंधित करीब पचास सवाल किए थे। इस दौरान जालंधर की पुलिस भी साथ थी और सारे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। केरल पुलिस जालंधर में तीन दिन रही और इन तीन दिनों में करीब तीस लोगों के बयान कलमबद्ध किए। सभी के बयानों का रिकार्ड और इस केस से जुड़े सारे दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए और अपने साथ ले गई थी।
 

यह है मामला

वर्ष 2018 में केरल में रहने वाली एक नन ने जालंधर बिशप हाउस के बिशप फ्रेंको मुल्लकल पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में केरल पुलिस ने बिशप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। नन का आरोप था कि बिशप फ्रेंको मुल्लकल ने तीन साल तक उससे दुष्कर्म किया। जब उसकी तैनाती केरल में हुई तो उसने शिकायत की। केरला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी