घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध

जागरण संवाददाता, जालंधर : पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में शनिवार को खेल उद्योग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 05:27 PM (IST)
घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध
घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध

जागरण संवाददाता, जालंधर : पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में शनिवार को खेल उद्योग संघ ने घोड़ा-रेहड़ा रोष रैली निकाली। खेल उद्योग संघ के सदस्य संघर्ष कमेटी कन्वीनर रविंदर धीर के नेतृत्व में घोड़ा रेहड़ों पर सवार होकर डा.अंबेडकर चौक से गुरु नानक मिशन चौक, स्काइलार्क चौक, श्रीराम चौक, बस्ती अड्डा चौक से होते हुए बस्ती नौ तक गए। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जालंधर में यह पहला विरोध था। अभी तक किसी राजनीतिक पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर इसका विरोध नहीं किया है।

व्यापारियों ने नारे लगाते हुए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की माग की और इसकी बढ़ रही कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। व्यापारियों ने घोड़ा रेहड़ों पर अपनी मागों संबंधी बैनर भी लगा रखे थे। रविंदर धीर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी से बाहर रखना देश की जनता के साथ धोखा है।

इस मौके पर इलेक्ट्रोनिक वेलफेयर एसोसिएशन बलजीत सिंह आहलूवालिया, जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिशन के प्रधान अमित सहगल, महासचिव सुरेश गुप्ता, होलसेल केमिस्ट एसो. के प्रधान रिशु वर्मा, ट्रेडर्स फोरम के फाउंडर राकेश गुप्ता, सहदेव मार्किट के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, गुरु नानक क्लाथ मार्किट के प्रधान बलवंत ड्क्षसह, फर्नीचर मार्किट के प्रधान सलिल घई, पंजपीर बाजार के प्रधान निर्मल ड्क्षसह बेदी, रैनक बाजार के प्रधान दलीप शर्मा एवं अमरजीत आनंद, विपन पड्क्षरजा, नंद किशोर सभ्रवाल, नवीन सोनी, प्रेम उप्पल, साहिल बेदी, संदीप गाधी, हरीश आनंद, सुभाष नारंग, शेरा, सुरिंदर कुमार, अशोक धूपर, सतपाल पप्पू, बालकृष्ण, शाम शर्मा, नवीन सोनी, निखिल सोनी, नवीन पुरी, यशपाल, अमनप्रीत सिंह, सोमनाथ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी