जालंधर के अमन नगर में युवकों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपित

जालंधर के अमन नगर में करीब आधा दर्जन युवकों ने रंजिशन रास्ते में खड़ी चार गाड़ियों में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान आरोपित वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान करनी शुरु कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 07:26 AM (IST)
जालंधर के अमन नगर में युवकों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपित
अमन नगर में शनिवार रात को गाड़ियां तोड़ने की जानकारी देते हुए सतविंदर सिंह।

जालंधर, जेएनएन। अमन नगर में शनिवार देर रात कुछ शरारती युवकों ने रंजिशन रास्ते में खड़ी चार गाड़ियों में तोडफ़ोड़ की। आरोपित वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज हासिल की और आरोपितों की पहचान करवाने का प्रयास शुरू कर दिया।

अमन नगर निवासी सतविंदर सिंह ने बताया कि वे वेब डिजाइनर हैं। उनकी फोर्ड आइकन गाड़ी घर के बाहर ही खड़ी थी। रात करीब आठ बजे उन्हें जोर-जोर से कुछ टूटने की आवाजें आई। बाहर निकले तो देखा कि उनकी गाड़ी सहित चार गाड़ियों के शीशे कुछ युवक तोड़ रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो चार-पांच बाइकों पर सवार दर्जन भर युवक हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में भी आधा दर्जन बाइक पर आए युवक कैद हो गए थे। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान करवा कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्नैचिंग करने के दो आरोपित गिरफ्तार

जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने छीना झपटी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान भार्गव कैंप निवासी मनी और सम्मी के रूप में हुई है। दोनों के पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर बाबा बुड्ढा जी नगर पुल नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी