जालंधर में दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची महिला, शादी करवाने की बात पर घरवालों ने जमकर पीटा

महिला ने बताया कि वह इस युवक के साथ एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं पर दोनों की बातचीत शुरू हुई। इस दौरान युवक उसे धमकाने लगा कि वह उससे प्यार करता है। उसके साथ शादी नहीं की तो वह मर जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 04:28 PM (IST)
जालंधर में दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची महिला, शादी करवाने की बात पर घरवालों ने जमकर पीटा
तेज मोहन नगर में हाथापाई करती हुई महिलाएं l वीडियो ग्रैब

संवाद सहयोगी, जालंधर। थाना भार्गव कैंप के तेज मोहन नगर में दिनदहाड़े उस समय हाई वोल्टेज हंगामा देखने को मिला जब एक महिला अपने प्रेमी के घर पहुंची और उससे शादी करने की बात कहने लगी। इसे देख तैश में आए युवक के घरवाले महिला पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि वह इस युवक के साथ एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं पर दोनों की बातचीत शुरू हुई। इस दौरान युवक उसे धमकाने लगा कि वह उससे प्यार करता है। उसके साथ शादी नहीं की तो वह मर जाएगा। इस पर वह अपने दोनों बच्चों को पति को छोड़कर उसके साथ एक किराये के मकान में रहने लगी। कुछ दिनों बाद युवक शादी की बात पर टालमटोल करने लगा।

महिला का दावा है कि युवक ने उसके साथ कई बार शादी का झांसा देकर संबंध बनाए लेकिन शादी की बात को वह हर बार टालता रहा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को भी की थी। उसने आरोप लगया कि पुलिस थाने में युवक के स्वजन उससे शादी करवाने की बात कह कर उसे घर ले आए थे। शनिवार को उसने जब युवक के पारिवारिक सदस्यों से शादी की बात की तो वह कहने लगे कि उन्होंने अपने बेटे को बेदखल कर दिया है, उनका उसके साथ कोई वास्ता नहीं है और न ही वह उनके घर में रहता है। महिला ने कहा कि युवक के स्वजनों ने उसके साथ हाथापाई की।

यह भी पढ़ें - युवक ने पत्नी और साली पर लगाया गुंडों से पिटवाने का आरोप

संवाद सहयोगी, जालंधर : किशनपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी और साली पर गुंडे बुलाकर पिटवाने का आरोप लगाया है। किशनपुरा निवासी गौतम ने बताया कि उसकी शादी के बाद उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ संबंध बन गए थे। उक्त व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता था। वह इसका विरोध करता था जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई।

गौतम ने बताया कि उसकी साली का भी अपने ससुराल वालों से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को वह अपनी माता के साथ बाजार में सब्जी लेने गया। वहां पर उसकी पत्नी और साली आईं, उनके साथ कुछ गुंडा टाइप के लोग भी थे। उन्होंने आते ही उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया। वह मां को बचाने लगा तो उसे भी बुरी तरह से पीट दिया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी