Jalandhar Weather Update: जालंधर में हल्की बूंदाबांदी के बाद बड़ी उमस, अगले दो दिन और साफ रहेगा मौसम

Jalandhar Weather Update जालंधर में सुबह हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं थोड़ी समय बाद उमस ने लोगों को काफी परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद भी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 06:33 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 09:44 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में हल्की बूंदाबांदी के बाद बड़ी उमस, अगले दो दिन और साफ रहेगा मौसम
जालंधर में सुबह-सुबह हल्की बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में सुबह हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले दो हफ्तों से लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह से बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं भी चलने लगी। वहीं बूंदाबांदी के बाद उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे तक लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। लेकिन सुबह एकाएक बदले मौसम से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को भी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा प्री मानसून की फुहार लोगों को गर्मी से निजात दिला सकती है। सप्ताह के शुरुआत से लेकर लू तथा भीषण गर्मी से लोग दो-चार हो रहे थे। लोगों को गर्मी के प्रकोप का आलम यह है कि लोग कोरोना महामारी से कम तथा गर्मी के प्रकोप से अधिक डरने लगे हैं। जिसके चलते दोपहर के समय शहर के बाजार सुने हो जाते हैं। उधर, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते सुबह तथा रात को भी लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। लिहाजा रविवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अगले तीन चार दिन मौसम सुहावना बना रहने के संकेत भी राहत भरी खबर है।

chat bot
आपका साथी