Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह से काले बादलों ने जमाया डेरा, दोपहर को बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि बीते सप्ताह कमजोर मानसून के चलते लोगों को उमस से राहत नहीं मिली थी। लिहाजा यह सप्ताह मौसम सुहावना बना रहने की संभावना अधिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 07:04 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 07:04 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह से काले बादलों ने जमाया डेरा, दोपहर को बारिश की संभावना
जालंधर में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने तेज हवाएं चलने तथा बाद दोपहर बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान में कुछ गिरावट होगी ही साथ ही लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिलेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, बीते सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने से गर्मी तथा उमस में इजाफा हो गया था। वहीं पाकेट रेन के चलते हवा में नमी की मात्रा 90 से पार रही। यह सप्ताह गर्मी के मौसम के लिहाज से लोगों को राहत देने वाला रहेगा।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि बीते सप्ताह कमजोर मानसून के चलते लोगों को उमस से राहत नहीं मिली थी। लिहाजा यह सप्ताह मौसम सुहावना बना रहने की संभावना अधिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। वह बताते हैं कि कमजोर मानसून के चलते अभी तक सीजन में बारिश कम हुई है। लिहाजा इस सप्ताह होने वाली बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल जाएगा। वहीं मंगलवार को तापमान में और भी गिरावट की संभावना है।

फसलों के लिए फायदेमंद बारिश

वहीं कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि रुक-रुककर हो रही बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे सभी फसलों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अगर बारिश लगातार होती तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता था। हालांकि किसानों को कहा गया है कि वह अपने खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करके रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें। इससे उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब के गांव कपाहट में बुजुर्गों के प्रति आस्था का नायाब उदाहरण, आज भी पांच कुओं को सहेज बुझा रहे प्यास

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 31st August 2021 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शहर में आज होगा नंद उत्सव, जानिए और क्या खास है आज

chat bot
आपका साथी