Jalandhar Weather Update : जालंधर में पॉकेट रेन ने बढ़ाई उमस, आज भी बारिश की संभावना

Jalandhar Weather Update जालंधर में मानसून की दस्तक के साथ ही रोजाना बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी दिन खुलकर बारिश नहीं हुई है लिहाजा पॉकेट रेन लोगों की परेशानी उमस के साथ जरूर बढ़ा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:05 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में पॉकेट रेन ने बढ़ाई उमस, आज भी बारिश की संभावना
जालंधर में आज बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में मानसून की दस्तक के बाद से लेकर रोजाना बारिश का दौर जारी है। सोमवार से लेकर लगातार बारिश हो रही है। वीरवार को भी बारिश हुई। लेकिन पॉकेट रेन के चलते उमस भी बढ़ गई। हालांकि, दिन के समय तेज धूप व गर्मी तथा लू के साथ लोगों के लिए परेशानी खड़ी की। वहीं दिन ढलते ही हुई बारिश भी लोगों को खासी राहत नहीं दे सकी। वीरवार को दिनभर अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून की दस्तक के साथ ही रोजाना बारिश का सिलसिला भी जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी दिन खुलकर बारिश नहीं हुई है, लिहाजा पॉकेट रेन लोगों की परेशानी उमस के साथ जरूर बढ़ा रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन फिलहाल मानसून कमजोर चल रहा है। जिसके चलते अभी तक एक भी दिन खुलकर बारिश नहीं हुई। यही कारण है कि हवा में नमी के कारण उमस भी बरकरार है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के हालात यथावत रहेंगे।

बिना मंजूरी सड़कें खोदी, जांच की मांग

शहर में मोबाइल कंपनी की तारें डालने के लिए बिना मंजूरी सड़कों की खुदाई का मामला सामने आया है। पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने नकोदर रोड पर विर्क कालोनी में मशीनों से सड़कों की खुदाई करके तार डालने का काम पकड़ा है। उन्होंने जब काम कर रहे कंपनी के करिदों से मंजूरी के बारे में पूछा तो वे कोई कागज नहीं दिखा पाए। इसके लिए निगम को अभी सिर्फ आवेदन दिया गया था। निगम ने मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि जब तक फीस जमा करवा कर मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक सड़क की खुदाई नहीं होनी चाहिए। मेजर सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस को बुलाकर मशीन जब्त करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह सड़कें खोदे जाने से यह साफ हो रहा है कि इसके पीछे बड़ा स्कैंडल है और नगर निगम को सड़के तोड़ कर ना सिर्फ करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है।

chat bot
आपका साथी