Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह खिली तेज धूप, लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Today Jalandhar Weather News Update जालंधर में शुक्रवार दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। वीरवार दोपहर को तेज धूप खिली। बावजूद ठंड का कहर बरकरार रहा। भले ही सुबह की शुरूआत आसमान में छाई धुंध की चादर के साथ हुई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 09:22 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 09:22 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह खिली तेज धूप, लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
Weather in Jalandhar Today जालंधर में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। लोग ठंड से राहत पाने के लिए सुबह ही छतों पर चढ़ गए। वीरवार दोपहर को तेज धूप खिली। बावजूद ठंड का कहर बरकरार रहा। भले ही सुबह की शुरूआत आसमान में छाई धुंध की चादर के साथ हुई। वहीं, दिन ढलते ही शीत लहर से फिर से हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप बढ़ गया। जिसके चलते सुबह व रात को ठंड का कहर जमकर बरपा। दिन भर अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार तक दोपहर के समय रोजाना धूप खिलेगी। धूप खिलने के बावजूद लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है कारण, शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहेगा।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो जाने के चलते दिन भर एक जैसी ठंड रह रही थी। पिछले सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहने, शीत लहर चलने व बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला निरंतर जारी रहा। वहीं तापमान कम होने से दिन भर सर्दी का कहर बरकरार रहा।

वीरवार को तापमान में 10 डिग्री का अंतर आ जाने के बाद दोपहर के समय तो लोगों ने कुछ समय के लिए राहत हासिल की, लेकिन सुबह व रात को शीत लहर से ठंड का कहर बरकरार रहा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि रविवार तक रोजाना धूप खिल रही है। लेकिन तापमान में भी गिरावट व धुंध की चादर बिछी रहने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी