Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज धूप खिलने के साथ बढ़ेगा तापमान, लोगों को ठंड से मिलेगी राहत

जालंधर में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दोपहर के समय धूप खिलेगी। जिससे पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड से दो-चार हो रहे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन आसमान में बादल छाए रहने तथा शीत लहर के आसार भी हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:47 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:47 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज धूप खिलने के साथ बढ़ेगा तापमान, लोगों को ठंड से मिलेगी राहत
जालंधर में आज दोपहर के समय धूप खिलेगी।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दोपहर के समय धूप खिलेगी। इसके साथ ही अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में निश्चित रूप से इजाफा भी होगा। जिससे पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड से दो-चार हो रहे लोगों को राहत मिलेगी। 18 जनवरी को लेकर मौसम विभाग द्वारा उक्त संकेत दिए गए हैं। हालांकि, दिन ढलने के बाद शीत लहर के बीच सर्दी में इजाफा भी होगा।

बीते सप्ताह धुंध, कोहरा, शीत लहर तथा आसमान में छाए बादलों के बीच ठंड से दो चार हुए लोगों को सप्ताह का पहला दिन राहत देने वाला बताया जा रहा है। रविवार को दोपहर के समय खिली धूप के चलते न्यूनतम 5 डिग्री तक पहुंचा तापमान 24 घंटे बाद दिन भर धूप खिली रहने से 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह स्थिति आने वाले कई दिनों तक यथावत रहेगी।

हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन आसमान में बादल छाए रहने तथा शीत लहर के आसार भी हैं। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि धूप खिलने के दौरान लोगों को अभी गर्म वस्त्र पहने में परहेज नहीं करना चाहिए। कारण दिन ढलते ही फिर से शीत लहर का प्रकोप लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी