गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने पर सम्मानित किया

डीएवी कॉलेज के एनसीसी एयर विंग -1 (पीबी) एयर एसक्यूएन के कैडेट मनीष पठानिया तथा कैडेट जसकिरणजीत कौर सैनी ने गणतंत्र दिवस कैंप में हिस्सा लेकर कालेज का नाम रोशन किया है। कैडेट मनीष पठानिया तथा कैडेट जसकिरण जीत कौर को अगस्त से दिसंबर तक 5 महीनों की ट्रेनिंग के चुना गया था। दोनों कैडेट्स को गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारी के लिए दिल्ली गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Mar 2018 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 07 Mar 2018 05:11 PM (IST)
गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने पर सम्मानित किया
गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने पर सम्मानित किया

जागरण संवाददाता, जालंधर : डीएवी कॉलेज के एनसीसी एयर विंग -1 (पीबी) एयर एसक्यूएन के कैडेट मनीष पठानिया तथा कैडेट जसकिरणजीत कौर सैनी ने गणतंत्र दिवस कैंप में हिस्सा लेकर कालेज का नाम रोशन किया है। कैडेट मनीष पठानिया तथा कैडेट जसकिरण जीत कौर को अगस्त से दिसंबर तक 5 महीनों की ट्रेनिंग के चुना गया था। दोनों कैडेट्स को गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारी के लिए दिल्ली गए।

1(पीबी) एयर एसक्यूएन एनसीसी के लिए जालंधर से केवल चार कैडेटों का चुनाव किया गया था, जिनमें से दो कैडट डीएवी कॉलेज से हैं। कैडेट सैनी को राजपथ पर परेड के लिए चुना गया था। एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद वह सैन्य दल की कमाडर चुनी गई, जिसके बाद उन्हें एयर प्लाटून कमाडर (सीनियर विंग, लड़किया) चुना गया। उनकी देख रेख में सभी सुबह करीब 2.30 बजे राजपथ से 14 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे। जिसके बाद उन्होंने 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति के समक्ष मार्च पास्ट किया।

कैडेट मनीष को प्रधानमंत्री की रैली तथा अन्य संस्कृतिक को रिप्रेजेंट करने के लिए चुना गया। मनीष ने पंजाब लोक नृत्य भागड़ा भी किया। साथ ही वह ड्रिल प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल के साथ पंजाब को रिप्रेजेंट कर रहे थे। दोनों कैडेट को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राज्य रक्षा मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, उप राष्ट्रपति तथा जल थल वायु सेना से मिलने का मौका मिला। प्रिंसिपल डा. एसके अरोड़ा ने दोनों कैडेट को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी