जानिए क्या है आज जालंधर में, पाएं राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों की जानकारी

Jalandhar Today जालंधर शहर में रोजाना होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की पूरी जानकारी आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। बुधवार 28 अक्टूबर को शहर में होने वाले सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम कहां किस समय पर होंगे आइए जानते हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:02 AM (IST)
जानिए क्या है आज जालंधर में, पाएं राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों की जानकारी
जालंधर में हिंदू संगठन कंपनी बाग चौक पर बुधवार शाम 4 बजे प्रदर्शन करेंगे। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार 28 अक्टूबर, 2020 को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

1. कार्तिक मास को लेकर प्रभात फेरी

कार्तिक मास को लेकर श्री राधा माधव मंदिर प्रताप भाग से प्रभातफेरी का आयोजन सुबह 7 बजे से।

2. कंपनी बाग चौक में रोष प्रदर्शन

अमृतसर में प्रभु श्री राम का पुतला जलाए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा कंपनी बाग चौक में शाम 4 बजे रोष प्रदर्शन

3. भगवान वाल्मीकि परिवार संघ की बैठक

भगवान वाल्मीकि परिवार संघ की बैठक बस्ती शेख में शाम 4 बजे, 31 अक्टूबर को मनाई जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती की तैयारियों पर होगी चर्चा।

chat bot
आपका साथी