जालंधर में पहले भी कई वारदातें कर चुके हैं शातिर स्नैचर्स, अब दूसरे थानों की पुलिस भी करेगी पूछताछ

राज नगर के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ अमित और भगत सिंह उर्फ साजन ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने कई और वारदातों के बारे में पता लगाया है। इस बारे में संबंधित थानों को बताया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 03:59 PM (IST)
जालंधर में पहले भी कई वारदातें कर चुके हैं शातिर स्नैचर्स, अब दूसरे थानों की पुलिस भी करेगी पूछताछ
जालंधर में स्नैचिंग की वारदातें अक्सर होती रहती हैं।

जालंधर, जेएनएन। स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले राज नगर के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ अमित और भगत सिंह उर्फ साजन ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक रिमांड के दौरान पुलिस ने कई और वारदातों के बारे में पता लगाया है। इस बारे में संबंधित थानों को बताया गया है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि तो नहीं की लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही जिन इलाकों में वारदातें हुई हैं, उनसे संबंधित थानों की पुलिस भी जल्द ही उनको रिमांड पर लेगी।

वहीं, थाना दो पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी के और सामान की रिकवरी हो सके। रविवार को थाना दो की पुलिस ने छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले राज नगर निवासी संजीव कुमार उर्फ अमित और भगत सिंह उर्फ साजन को गिरफ्तार किया था।

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया था कि पुलिस के पास गुप्त सूचना आई थी कि छीना झपटी करने वाले दो युवक छीना गया मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने हरदेव नगर नहर पुली के पास रेड की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के पास से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ था जो उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यक्ति से छीना था। वहीं उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की था। इसे उन्होंने अर्बन एस्टेट रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी किया था।

chat bot
आपका साथी