हेरोइन सप्लाई करने जा रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस को देख पर्स फेंक भागने लगी थीं

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान गांव किंगरा वाला चो निवासी हरप्रीत कौर पत्नी बलजिंदर लाल व राणो पत्नी सोढी राम निवासी के रूप में हुई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 05:03 PM (IST)
हेरोइन सप्लाई करने जा रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस को देख पर्स फेंक भागने लगी थीं
हेरोइन सप्लाई करने जा रहीं दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस को देख पर्स फेंक भागने लगी थीं

संवाद सहयोगी, जालंधर। थाना भोगपुर की चौकी पचरंगा पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने जा रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान गांव किंगरा वाला चो निवासी हरप्रीत कौर पत्नी बलजिंदर लाल व राणो पत्नी सोढी राम निवासी के रूप में हुई है।

हेरोइन के साथ पकड़ी गईं आरोपित महिलाओं के साथ पचरंगा पुलिस चौक के कर्मचारी।

जानकारी के मुताबिक हरप्रीत कौर और राणो किंगरा वाला चो के पास पैदल निकल रही थी। वहां पर पुलिस का नाका लगा हुआ था। नाका देख दोनों महिलाओं ने अपने हीथ में पकड़ा पर्स फेंका और भागने लगी। पुलिस पार्टी ने पीछा कर उनको पकड़ा और पर्स बरामद कर लिए। दोनों के पर्स में से पांच-पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जाएगी कि हेरोइन कहां से लाई थी और किसको देने जा रही थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी