जालंधर में NRI की 14 साल की बेटी का अपहरण, फ्रेंड से नोट्स लेने निकली थी 8वीं की स्टूडेंट

जालंधर के एनआरआइ की बेटी घर से यह कहकर गई थी कि वह अपनी ही क्लास में ही पढ़ने वाली सहेली के घर जा रही है। उसे कुछ जरूरी नोट्स लेने हैं। इसके बाद वह रास्ते से ही लापता हो गई। घर में मां-बाप उसका इंतजार करते रह गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:56 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:56 AM (IST)
जालंधर में NRI की 14 साल की बेटी का अपहरण, फ्रेंड से नोट्स लेने निकली थी 8वीं की स्टूडेंट
लड़की 29 अगस्त को सहेली के घर नोट्स लेने निकली थी, उसके बाद से लापता है। जागरण

जासं, जालंधर। थाना डिवीजन 1 एरिया में गत 29 अगस्त को सहेली के घर नोट्स लेने की बात कहकर घर से निकली एक एनआरआई की 14 साल की बेटी घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद से ही आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का फोन भी बंद आ रहा है। अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस ने अब अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 अगस्त को छात्रा देर शाम घर से यह कहकर गई थी कि वह अपनी ही क्लास में ही पढ़ने वाली उसकी सहेली के घर जा रही है। उसे कुछ जरूरी नोट्स लेने हैं। इसके बाद वह रास्ते से ही लापता हो गई। घर में मां-बाप उसका इंतजार करते रह गए। देर रात तक भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने मामले की जानकारी थाना डिवीजन आठ की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने लापता उनकी बेटी की सहेली से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसके घर ही नहीं पहुंची।

वहीं, लापता होने के बाद से ही लड़की का फोन भी बंद आ रहा है। उसकी आखरी लोकेशन शांति विहार के पास मिली है। 3 दिन की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, लड़की की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उसके मोबाइल की लोकेशन भी निकाली जा रही है ताकि अगर नाबालिग अपना मोबाइल आन करती है तो उसका पता लगाया जा सके। अभी तक की जानकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरा की जांच में पुलिस के हाथ अभी कुछ खास नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें - अमृतसर की अटारी सीमा पर फुल बाडी स्कैन होने लगे अफगानिस्तान से आने वाले ट्रक

यह भी पढ़ें - Punjab Covid News: पंजाब में फिर बढ़ा कोरोना, जालंधर और पठानकोट के 3-3 छात्रों सहित 64 नए मामले

chat bot
आपका साथी