Jalandhar-Delhi Flight Updateः दोआबा के यात्रियों को बड़ी राहत, अब आदमपुर से दिल्ली के लिए रोज जाएगी फ्लाइट

जालंधर में मंगलवार से आदमपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार को भी फ्लाइट का संचालन लगभग आधे घंटे की देरी से संभव हो सका। 13 व 14 जनवरी को फ्लाइट शाम 405 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 07:58 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 02:26 PM (IST)
Jalandhar-Delhi Flight Updateः दोआबा के यात्रियों को बड़ी राहत, अब आदमपुर से दिल्ली के लिए रोज जाएगी फ्लाइट
आदमपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है।

जालंधर, जेएनएन। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली तक बंद हुआ सड़क मार्ग अब यात्रियों के लिए परेशानी की वजह नहीं बन सकेगा। मंगलवार से आदमपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार को भी फ्लाइट का संचालन लगभग आधे घंटे की देरी से संभव हो सका। 13 व 14 जनवरी को फ्लाइट शाम 4:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

15 जनवरी से आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए फ्लाइट का समय शाम 5:05 निर्धारित रहेगा। इससे पहले दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 4:45 बजे आदमपुर में लैंड किया करेगी। सप्ताह के सातों दिन आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट शुरू होने से देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए दोआबा के यात्रियों को भारी राहत मिली है।

वर्ष 2018 में आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया था और तब रोजाना फ्लाइट संचालित होती थी। लाकडाउन के बाद दोबारा शुरू की गई फ्लाइट सप्ताह में मात्र 3 दिन (शुक्र, शनि व रविवार) तक ही सीमित कर दी गई थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी