जालंधर भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री को जयंती पर किया नमन

भाजपा नेताओं ने कंपनी बाग में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री चौक में पूर्व पीएण लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि आज देश को इन दोनों नेताओं के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 03:25 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 03:25 PM (IST)
जालंधर भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री को जयंती पर किया नमन
जालंधर में गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता को नमन करते हुए भाजपाई। जागरण

जेएनएन, जालंधर। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। भाजपा नेताओं ने कंपनी बाग में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री चौक में पूर्व पीएण लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण करके उन्हें याद किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद महामंत्री, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कपूर, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा काला, विक्रांत शर्मा, राकेश शांति दूत, अरुण बजाज, भगत मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष हितेश स्याल, दविंदर अरोड़ा, सतीश कपूर, डिंपी लुबाना, गुरमीत सिंह, मीनू शर्मा, कुलवंत शर्मा, भूपेंदर कुमार, सनी भगत, जानी खन्ना अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें - केएमवी में श्रद्धाभाव से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

जासं, जालंधर। केएमवी में श्रद्धाभाव के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के गांधी स्टडीज सेंटर के एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने दीप जलाया और महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने गांधी के जीवन व  फलसफे से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, निष्काम सेवा, स्वदेशी, नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, एकता, अखंडता आदि के सिद्धांतों पर अमल करने की पुरजोर अपील की।

उन्होंने विद्यालय के गांधियन स्टडीज सेंटर के द्वारा गांधीवादी विचारधारा के प्रचार व प्रसार के लिए किए जाते निरंतर कार्यों की सराहना करते हुए हाशियागत व पिछड़े वर्गों की लड़कियों और महिलाओं को निश्शुल्क शिक्षा, कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर आदि में निपुणता प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में डाले जा रहे योगदान की ओर भी सभी का ध्यान केंद्रित किया। उल्लेखनीय है कि गांधियन स्टडीज़ सेंटर से शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं ने विशेष रूप से प्रोग्राम में भाग लेते हुए इस अवसर पर गांधी के प्रिय भजनों के गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सेंटर की निदेशक डा. मोनिका शर्मा, विद्यार्थी कल्याण डीन डा. मधुमीत, परमिंदर, डा. नीरज मेनी आदि थे।

chat bot
आपका साथी