Kidnapping In Jalandhar: जालंधर के पक्का बाग से 7 साल का बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

जालंधर के पक्का बाग से सात वर्षीय बच्चा लापता होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने थाना चार की पुलिस को सूचित किया और अपहरण की आशंका जताई। आरोपित इरफान के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई है। लोकेशन पहले कैंट में आई थी लेकिन वहां पर वो नहीं मिला।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 08:42 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 11:39 AM (IST)
Kidnapping In Jalandhar: जालंधर के पक्का बाग से 7 साल का बच्चा लापता, अपहरण की आशंका
जालंधर के पक्का बाग से सात वर्षीय बच्चा लापता होने से हड़कंप मच गया।

जालंधर, जेएनएन। Kidnapping In Jalandhar: वीरवार रात पक्का बाग से सात वर्षीय बच्चा लापता होने से हड़कंप मच गया। लोगों ने थाना चार की पुलिस को सूचित किया और अपहरण की आशंका जताई। पुलिस को दिए बयानों में बच्चे की दादी वसीमा खातून का कहना था कि उनका बेटा राजा चश्मे बनाने का काम करता है। उसके पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद करीम खान का साला इरफान उनके बेटे राजा के साथ काम करता था। कुछ दिन पहले काम को लेकर राजा ने इरफान को निकाल दिया। वीरवार देर रात उनका पोता गली में खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इरफान ही उनका पोते का अपहरण कर ले गया है।

उधर, इरफान के जीजा मोहम्मद करीम खान ने कहा कि इरफान पहले उसके पास काम करता था और बाद में राजा के साथ करने लगा। उन्हें लोगों से पता चला कि दोनों के बीच पैसे को लेकर अनबन हो गई है। आज उनके पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि इरफान बच्चा ले गया है, जबकि उसे बच्चा ले जाते किसी ने नहीं देखा। वहीं थाना चार के प्रभारी राकेश कुमार का कहना था कि बच्चा लापता हुआ है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इरफान के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई है। लोकेशन पहले कैंट में आई थी, लेकिन वहां पर वो नहीं मिला। देर रात तक पुलिस बच्चे को ढूंढ़ रही थी।

-----------

यह भी पढ़ें: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जालंधर। बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस ने अजरुन नगर के पास से एक युवक को 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अजरुन नगर निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अश्विनी नंदा ने बताया कि बीती बुधवार रात गश्त के दौरान अजरुन नगर के पास से एक युवक आता दिखाई दिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित से पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती है।

chat bot
आपका साथी