किसानों की आड़ में पहुंचे हुड़दंगी, स्पो‌र्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में जबरन बंद कराई इकाइयां

स्पो‌र्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में शुक्रवार सुबह कुछ हथियारों से लैस लोगों ने औद्योगिक इकाइयों को जबरन बंद करवा दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 01:18 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 01:18 AM (IST)
किसानों की आड़ में पहुंचे हुड़दंगी, स्पो‌र्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में जबरन बंद कराई इकाइयां
किसानों की आड़ में पहुंचे हुड़दंगी, स्पो‌र्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में जबरन बंद कराई इकाइयां

-मौके पर पुलिस ने पहुंच कर भगाए लोग जागरण संवाददाता, जालंधर : स्पो‌र्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में शुक्रवार सुबह कुछ हथियारों से लैस लोगों ने औद्योगिक इकाइयों को जबरन बंद करवा दिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों का समूह दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लोगों को जबरन औद्योगिक इकाइयां बंद करने के लिए धमकाते हुआ नजर आया। स्पो‌र्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने कहा कि जबरन औद्योगिक इकाइयां बंद करवाए जाने से उद्योगपतियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने कहा ऐसे हथियार लेकर घूम रहे लोगों का किसान आंदोलन के साथ कोई संबंध नजर नहीं आ रहा था, लेकिन वह दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद करवा रहे लोगों को मौके से भगा दिया। मनीष अरोड़ा ने कहा कि इलाके में पहले भी ऐसे लोग घूमते रहते हैं। पठानकोट रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष शांत गुप्ता ने कहा कि भारत बंद के दौरान औद्योगिक इकाइयों को न बंद करवाए जाने की घोषणा की गई थी। बावजूद इसके ऐसा किया जाना निदनीय है। जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेशंन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिदंर सिंह सग्गू ने कहा कि उनकी किसान संगठनों से बात हुई थी और उन्होंने भी औद्योगिक इकाईयों को खुले रखने का आश्वासन दिया था, वहीं दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में इंडस्ट्रीयल इकाईयां बंद ही रखी गई।

chat bot
आपका साथी