जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करना देशवासियों की भावनाओं का सम्मान : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने अपना वचन निभाते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की समस्याओं के समाधान को लेकर सार्थक कदम उठाए हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 02:28 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 11:45 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करना देशवासियों की भावनाओं का सम्मान : सोम प्रकाश
जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करना देशवासियों की भावनाओं का सम्मान : सोम प्रकाश

जालंधर, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म करने पर केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि देश में एक संविधान लागू करना 130 करोड़ देशवासियों की भावना का सम्मान है। वे यहां स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों व समाज के अन्य वर्गों को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश अैार पंजाब भाजपा महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने के बाद आए परिवर्तनों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपना वचन निभाते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की समस्याओं के समाधान की तरफ सार्थक कदम उठाए हैं। इसका सार्थक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

राकेश राठौर ने कहा कि नया विकसित कश्मीर बनाने में देश के हर भारतीय का योगदान होगा। प्रोग्राम में जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत, आरपी मित्तल, जीवन गुप्ता, दयाल सिंह सोढी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीए केडी भंडारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, रेणु थापर, विधायक अरुण नारंग, विनोद शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी शर्मा, स्पो‌र्ट्स सेल मनीष विज, जन जागरण अभियान के संयोजक मोहनलाल सेठी, जिला संयोजक दीपक शर्मा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, किशन लाल शर्मा, सुभाष सूद, शिव दयाल चुघ, वरेश मिन्टू भगत, राजीव ढींगरा, राजू मागो, प्रवीण हांडा, संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, मौजूद रहे।

मौके पर बदले गए होर्डिंग्स, नहीं पहुंचे अनुराग ठाकुर

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आना था, लेकिन शुक्रवार रात ही इस बात की जानकारी जालंधर भाजपा के पास पहुंच गई थी कि पार्टी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में होने के कारण अनुराग ठाकुर जालंधर नहीं पहुंच सकेंगे। हालांकि उस समय तक होटल में अनुराग ठाकुर के आगमन संबंधी होर्डिंग्स लगाए जा चुके थे, कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले आनन-फानन में सोमप्रकाश के होर्डिंग्स लगाए गए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी