Jalandhar Today 27th januaryः शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजेंगे दीवान, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर 27 जनवरी को शहर के कई गुरु घरों में दीवान सजाए जाएंगे। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी के मुताबिक प्रबंधक कमेटी की तरफ से अतिथियों तथा रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 07:30 AM (IST)
Jalandhar Today 27th januaryः  शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजेंगे दीवान, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में सुबह 8 बजे होगा समागम का आयोजन।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 27 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजेंगे दीवान

- शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर 27 जनवरी को शहर के कई गुरु घरों में दीवान सजाए जाएंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में सुबह 8 बजे से समागम का आयोजन होगा। जिसमें गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी के मुताबिक प्रबंधक कमेटी की तरफ से अतिथियों तथा रागी जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा।

- कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे से होगा। जिसमें दीपक सरगम एंड पार्टी के सदस्य हाजिरी लगाएंगे।

- बीबी नानकी जी भलाई केंद्र द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सैदां गेट स्थित संस्थान के कार्यालय में विधायक राजेंद्र बेरी सुबह 11 बजे से शामिल होकर सहयोग देने वालों को सम्मानित करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी