Gurpurab 2021: गुरपर्ब पर श्री हरमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, देखें आस्था की तस्वीरें

Gurpurab 2021 - गुरपर्ब पर श्री हरमंदिर साहिब में तड़के से ही बड़ी संख्या में संगत ने गुरु चरणों में माथा टेका है। श्रद्धालु सरोवर में स्नान करने के बाद गुरु चरणों में माथा टेक रहे हैं। सुबह की ठंड भी श्रद्धालुओं का जोश ठंडा नहीं कर पाई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:33 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 12:41 PM (IST)
Gurpurab 2021: गुरपर्ब पर श्री हरमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, देखें आस्था की तस्वीरें
अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के सरोवर में डुबकी लगाती हुई श्रद्धालु। फोटो-एएनआइ।

जासं, अमृतसर। शुक्रवार को गुरपर्ब देश-विदेश में पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। श्री हरमंदिर साहिब में तड़के से ही बड़ी संख्या में संगत उमड़ गुरु चरणों में माथा टेकने उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु सरोवर में स्नान करने के बाद गुरु चरणों में माथा टेक रहे हैं। सुबह की ठंड भी श्रद्धालुओं का जोश ठंडा नहीं कर पाई। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब सहति पूरी गुरुनगरी को सजाया गया है। इस मौके पर रात में श्री हरमंदिर साहिब में आतिशबाजी भी की जाएगी।  

इससे पहले वीरवार को एसजीपीसी की ओर से गुरपर्ब के उपलक्ष्य में श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन अंदरूनी शहर के अलग अलग इलाकों से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पर संपन्न हुआ। 

शुक्रवार को श्री हरमंदिर साहिब में गुरपर्ब के मौके पर बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने पहुंची है। 

अमृतसर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में श्री हरमंदिर साहिब में गुरुमति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे। माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें हरमंदिर साहब की परिक्रमा में लगी दिखी। 

श्रद्धालुओं ने सुबह पवित्र सरोवर में स्नान किया इसके बाद गुरबाणी का इलाही कीर्तन श्रवण किया। श्री हरिमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सुंदर जलाओ सजाए गए जहां आसपास के जिलों की संगत दर्शन के लिए पहुंची। श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में भी सजावट की गई है। श्री हरमंदिर साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में धार्मिक कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक आयोजित किए जाएंगे। 

शुक्रवार सुबह गुरपर्ब पर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी हैं।

यह भी पढ़ें - बीबी जगीर कौर बोली- गुरपर्ब पर कृषि कानून रद्द करना प्रशंसनीय, SGPC का शिष्टमंडल श्री करतारपुर साहिब न भेजना विश्वासघात

chat bot
आपका साथी