हथियार और नशा सप्लाई करने वाले चार युवक गिरफ्तार

भोगपुर पुलिस ने जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास से जालंधर के रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Dec 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 19 Dec 2021 09:03 PM (IST)
हथियार और नशा सप्लाई करने वाले चार युवक गिरफ्तार
हथियार और नशा सप्लाई करने वाले चार युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, भोगपुर

भोगपुर पुलिस ने जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास से जालंधर के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने तीन से चार हथियार और भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। थाना प्रभारी हरिदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपितों की पहचान वरिदर सिंह संधू उर्फ बब्बू पुत्र दविदर सिंह, जालंधर के न्यू अमन नगर निवासी शशि कुमार पुत्र अनंत राम, नीलामहल निवासी अमित हंस पुत्र राज कुमार और मकसूदां निवासी अरविदर सिंह उर्फ काका पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना भोगपुर की पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर से आए चार युवक इलाके में नशा और हथियार की सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस नशा सप्लायर और हथियार सप्लायर के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी देगी।

chat bot
आपका साथी