'माता-पिता व आचार्यों की आज्ञा की पालना करना ही धर्म का सार'

र्मेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि सात्विक भोजन का सेवन करके स्वस्थ रहा जा सकता है। भोजन से ही इंसान की सेहत तथा जीवन का आकलन किया जा सकता है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 02:47 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 02:47 PM (IST)
'माता-पिता व आचार्यों की आज्ञा की पालना करना ही धर्म का सार'
'माता-पिता व आचार्यों की आज्ञा की पालना करना ही धर्म का सार'

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें चौधरी हरिश्चंद्र तथा शारदा परिवार मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। वहीं आर्य समाज के सह कोषाध्यक्ष चौधरी हरिश्चंद्र ने अपना जन्मदिन भी पवित्र पावन वेद मंत्रों पर आहुतियां देकर मनाया। यज्ञ का आगाज देव पूजन के साथ हुआ।

इसके उपरांत तनीषा भारतीय तथा उमा शुक्ला ने ईश्वर भक्ति के भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने चौधरी हरिश्चंद्र को विशेष रूप से सम्मानित किया। धर्मेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि सात्विक भोजन का सेवन करके स्वस्थ रहा जा सकता है। भोजन से ही इंसान की सेहत तथा जीवन का आकलन किया जा सकता है। आर्य समाज के प्रधान रंजीत आर्य ने कहा कि अपने माता-पिता तथा आचार्यों की आज्ञा का पालन करके ही धर्म की पालना की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि गुरुओं की आज्ञा की पालना करना निश्चित रूप से शिष्य की उन्नति के लिए जरूरी है। हवन यज्ञ भारत की परंपरा तथा ऋषि-मुनियों की देन है जिसका सभी को पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार तथा प्रशासन की ही हिदायतों के मुताबिक शारीरिक दूरी तथा स्वच्छता नियमों की पालना की जा रही है।

इस अवसर पर सुभाष आर्य, जितेंद्र आर्य, ईदू आर्य, अनु आर्य, वंश आर्य, अमन आर्य, सरीता आर्य, वेद प्रकाश भाटिया, जगदीश भाटिया ,सुनीत भाटिया, डिंपल भाटिया, विजय चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, संदीप अरोड़ा ,गीतिका अरोड़ा कुबेर शर्मा, नंदिनी शर्मा ,राजीव शर्मा, सोनू भारती, सुरेंद्र खन्ना, रीवा खन्ना, रविंद्र राजा अनिल मिश्रा, नरेश कुमार, अर्चना मिश्रा, अमित सिंह, ज्योति सिंह व प्रिया मिश्रा मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी