जालंधर में इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, 14 लोग झुलसे

जालंधर में इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस पर काबू पाने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। हादसे में 14 लोग झुलस गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 01:32 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 01:35 PM (IST)
जालंधर में इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, 14 लोग झुलसे
जालंधर में इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, 14 लोग झुलसे

जालंधर [सुक्रांत]। यहां के शेखे पिंड स्थित इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक आ लग गई। सिलेंडरों के आग पकड़ने के कारण वहां काम कर रहे 14 लोग झुलस गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा।

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मकसूदां के प्रभारी सरबजीत राय  मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। घायल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सिलेंडर गैस रिपेयर करने के गोदाम में काम करते हैं और आज सुबह 10:00 बजे करीब सिलेंडर रिपेयर दौरान अचानक आग लग गई। वहां काम कर रहे रामप्रवेश, अनिल, कमलेश, रमेश, धनंजय, भोला, अखिलेश, पूनम, छोटू सहित एक दर्जन के करीब लोग आग में झुलस गए।

यह भी पढ़ेंः दलित छात्रा से जातिगत भेदभाव, प्रिंसिपल सहित पूरा स्कूल स्टाफ तब्दील

chat bot
आपका साथी