महिलाओं में मोटापा बन रहा संतान सुख की राह में बाधा: डॉ. शिवानी

असंतुलित आहार और व्यायाम से बढ़ती दूरी महिलाओं को मोटापे का शिकार बना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM (IST)
महिलाओं में मोटापा बन रहा संतान सुख की राह में बाधा: डॉ. शिवानी
महिलाओं में मोटापा बन रहा संतान सुख की राह में बाधा: डॉ. शिवानी

जागरण संवाददाता, जालंधर: भौतिकवाद के दौर में आराम परस्त जिदगी, असंतुलित आहार और व्यायाम से बढ़ती दूरी महिलाओं को मोटापे का शिकार बना रही है। महिलाओं में तेजी से बढ़ता मोटापा संतान सुख की राह में बाधा बन सकता है। इस बात की जानकारी आईवीएफ माहिर डॉ. शिवानी भुटानी ने आईमा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में दी। डॉ. जसजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में उन्होंने बताया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मोटापे की दर अधिक दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल भारत में नहीं है। इस समस्या से र्क देशों की महिलाएं पीड़ित हैं। मोटापे के चलते महिलाओं में हार्मोन गड़बड़ाने से समस्या विकराल बन गई है। महिलाओं को ज्यादा पानी पीना चाहिए, इसके अलावा रोज 40 मिनट सैर करनी चाहिए है। इसके बावजूद समस्या का समाधान होने पर संतान सुख के लिए टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक कारगर है। संगोष्ठी में हड्डी रोग माहिर डॉ. तनवीर सिंह भुटानी ने बताया कि आधुनिक तकनीक से जोड़ प्रत्यारोपण की तकनीक को आसान कर दिया है। शुगर के मरीजों में कंधे की दर्द की समस्या का समाधान भी संभव है। इस मौके पर डॉ. एमएस भुटानी,डॉ. जोगिदर अरोड़ा, डॉ. जसपाल वीर सिंह, डॉ. सीएल बंसल,डॉ. अनु रामपाल, डॉ. राजेश चांदना, डॉ. विनोद कुमार अरोड़ा, डॉ. नीटा अरोड़ा, डॉ. नलिन, डॉ. गुरकीरत सिंह, डॉ. प्राणंशु , डॉ. सोनिया, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. डॉ. हरीश सहगल, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. जेएन चावला, डॉ. सीएस गांधी, डॉ. राजीव , डॉ. पीसी चौहान के अलावा आईमा के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी