पंजाब में चढ़ने लगा पारा, अभी और सताएगी गर्मी

पंजाब में गर्मी सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 09:05 PM (IST)
पंजाब में चढ़ने लगा पारा, अभी और सताएगी गर्मी
पंजाब में चढ़ने लगा पारा, अभी और सताएगी गर्मी

जेएनएन, जालंधर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद एक बार फिर प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। तेज धूप के कारण सुबह सात बजे ही तपिश महसूस की जाने लगी है। कई शहरों में दोपहर होते-होते पारा 41 डिग्री सेल्सियस के समीप पहुंच गया है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चलेगी लू, झुलसाएगी गर्मी

इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में लू चल सकती है। सोमवार से मौसम खुश्क रहेगा। मंगलवार से अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि, इस दौरान कुछेक जगहों पर धूल भरी हवाएं भी चल सकती है।

तापमान बढऩे का असर सामान्य जनजीवन पर भी देखने को मिलेगा। दोपहर के समय ज्यादातर बाजार, पार्क और सड़कें अन्य दिनों के मुकाबले खाली -खाली दिख रही हैं। लोगों ने स्विमिंग पुलों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः शादी से बचने के लिए बेटी ने किया रिश्ते को शर्मसार, पिता पर लगा दिया एेसा आरोप

chat bot
आपका साथी