कुत्ता काटने पर हलकाये युवक ने अस्पताल में किया हंगामा, अमृतसर रेफर

आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। सिविल अस्पताल में शनिवार को बटाला से कुत्ता काटने के बाद आए युवक ने हंगामा किया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. चन्नजीव सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में डॉ. कामकाज के पास बटाला सिविल अस्पताल से रेफर होकर छब्बीस साल का युवक आया था। कुछ दिन पहले आवारा कुत्ते ने उसे काटा था। जिस वजह से शनिवार को युवक हल्का गया था। जालंधर सिविल अस्पताल में उसका ईलाज न होने होने के कारण उसे सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। मरीज काबू से बाहर होने की वजह से हंगामा कर रहा था। सिविल अस्पताल में मरीज के साथ परिजनों ने बताया कि लड़के को सुबह बुखार होने के कारण निजी डॉक्टर के पास लेकर जाने लगे तो लड़का अजीबोगरीब हरकतें करने लगा था। कुत्ते की तरह भोकना व कुत्तों की तरह चलने जैसी हरकतों के साथ उसकी हालत बिगड़ी। युवक को बटाला के सिविल अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:14 AM (IST)
कुत्ता काटने पर हलकाये युवक ने अस्पताल में किया हंगामा, अमृतसर रेफर
कुत्ता काटने पर हलकाये युवक ने अस्पताल में किया हंगामा, अमृतसर रेफर

जागरण संवाददाता, जालंधर

सिविल अस्पताल में शनिवार को बटाला से कुत्ता काटने के मामले में रेफर होकर आए युवक ने खूब हंगामा किया। अस्पताल स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से युवक को बांध कर उस पर काबू पाया। बाद में उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. चन्नजीव सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में बटाला सिविल अस्पताल से रेफर होकर छब्बीस साल का युवक को कुछ दिन पहले आवारा कुत्ते ने काटा था। युवक ने कुत्ते के काटने के बाद इसका टीका नहीं लगवाया था। सिविल अस्पताल में मरीज के साथ आए परिजनों ने बताया कि युवक को शनिवार की सुबह बुखार होने पर वे उसे निजी डॉक्टर के पास लेकर जाने लगे तो वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा था। वह कुत्ते की तरह भोंकता व कुत्तों की तरह चलने लगा। वे उसे बटाला के सिविल अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने बताया कि आपके युवक को किसी कुत्ते के काटने की वजह से समस्या आई है। उन्होंने उसे रेफर कर दिया तो वे उसे जालंधर ले आए। यहां पर भी वह कुत्ते के जैसी हरकत करने लगा। यहां से डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है।

----

सिविल अस्पताल के डॉ. एलफर्ड ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद जब लोग इलाज नहीं करवाते तो व्यक्ति भी हल्का जाता है। ऐसा मरीज कुत्ते की तरह भौंकता व कुत्तों की तरह जीभ निकालता, हर किसी को काटने की कोशिश करने लगता है। ऐसे मरीजों का खुद पर काबू नही रहता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सिद्धांतों के मुताबिक कुत्ते के काटने पर उस पर दो सप्ताह तक नजर रखनी जरूरी है। अगर कुत्ता पागल हो जाए या मर जाए तो मरीज की जान पर खतरा मंडराने लगता है। लाइलाज रेबीज होने पर मरीज हाड्रोफोबिया का शिकार हो जाता है। कुत्ता काटे तो इन बातों का रखें ध्यान

-कुत्ता काटने के तुरंत बाद जख्म को कपड़े धोने वाले सोडे व साबुन से बार-बार धोएं।

-टिचर आयोडिन या लाल दवाई लगा कर जख्म को नंगा छोडे।

- मरीज को कुत्ता काटने पर 24 घंटे के भीतर टेटनेस का इंजेक्शन लगाने के साथ व एंटी रेबिज टीकाकरण शुरू करवाएं।

chat bot
आपका साथी