देश के लिए की कुर्बानियों में दोआबा के बड़ा योगदान : सुखबीर

देश के लिए दी गई कुर्बानियों में दोआबा क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 02:48 PM (IST)
देश के लिए की कुर्बानियों में दोआबा के बड़ा योगदान : सुखबीर
देश के लिए की कुर्बानियों में दोआबा के बड़ा योगदान : सुखबीर
संवाद सहयोगी, नूरमहल : देश के लिए दी गई कुर्बानियों में दोआबा क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। यह बात पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर ¨सह बादल ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत ¨सह जीके के पिता दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान स्व. जत्थेदार संतोख ¨सह के जन्म दिवस को समर्पित गांव कोट बादल खां में विशेष कीर्तन दरबार दौरान कही। उन्होंने कहा कि जत्थेदार संतोख ¨सह ने सिख कौम के लिए कभी भी ना भूलने वाली कुर्बानी की है। समागम के प्रबंधकों और गांव निवासियों द्वारा सुखबीर ¨सह बादल का सिरोपा और सिरी साहिब देकर सम्मानित किया गया। कीर्तन दरबार में भाई दर्शन ¨सह निर्मल हरि जस कीर्तनी जत्था, भाई मनोहर ¨सह, भाई जगतार ¨सह, भाई हरजोत ¨सह जख्मी के जत्थों ने रस भिने कीर्तन से संगत के निहाल किया। इस मौके मनजीत ¨सह जीके द्वारा अपने पिता की याद में गांव के स्टेडियम के लिए 11 लाख रुपये राशि देने का एलान किया और इस समागम को करवाने वाले समूह गांव वासियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर ज¨तदर ¨सह बब्बी, बूटा ¨सह सरना, बीबी रीतू वोहरा, बीबी हरप्रीत कौर, बीबी रवीन कौर, इंद्रजीत जोत ¨सह, कुलमोहन ¨सह, गु¨रदर ¨सह, भू¨पदर ¨सह खालसा, केवल ¨सह चंदी, बलदेव ¨सह नंबरदार, रणजीत ¨सह, चमन ¨सह, बल¨वदर ¨सह सरपंच, जरनैल ¨सह, सुखदेव बावा के अलावा समूह प्रबंधक और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।
chat bot
आपका साथी