Delhi to Jalandhar स्पाइसजेट फ्लाइट एक घंटा लेट, एक महीने से लगातार परेशान हो रहे हैं यात्री

लगभग डेढ़ महीने से दिल्ली आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट लगातार अपने निर्धारित समय से पिछड़ रही है। दिल्ली से फ्लाइट के आगमन में हो रही देरी के चलते आदमपुर दिल्ली फ्लाइट के भी लगभग 1 घंटा देरी से संचालित होने की संभावना है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 04:52 PM (IST)
Delhi to Jalandhar स्पाइसजेट फ्लाइट एक घंटा लेट, एक महीने से लगातार परेशान हो रहे हैं यात्री
दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 घंटे तक पिछड़ गई है।

जालंधर, जेएनएन। वीकेंड पर भी यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए आदमपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 घंटे तक पिछड़ गई है। फ्लाइट के लेट होने की वजह आदमपुर दिल्ली सेक्टर फ्लाइट का लेट होना ही बना है। लगभग डेढ़ महीने से दिल्ली आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट लगातार अपने निर्धारित समय से पिछड़ रही है और बेहद कम दिनों में ही समय पर संचालित हो पाई है। दिल्ली से फ्लाइट के आगमन में हो रही देरी के चलते आदमपुर दिल्ली फ्लाइट के भी लगभग 1 घंटा देरी से संचालित होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी