अज्ञात का सिर काट धड़ के साथ खेतों में फेंका

फोटो : 160 से 162 = अज्ञात हत्यारों का नहीं लगा सुराग = मृतक का सिर झुलसा हुआ है, जबड़ा

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 03:01 AM (IST)
अज्ञात का सिर काट धड़ के साथ खेतों में फेंका
अज्ञात का सिर काट धड़ के साथ खेतों में फेंका

फोटो : 160 से 162

= अज्ञात हत्यारों का नहीं लगा सुराग

= मृतक का सिर झुलसा हुआ है, जबड़ा भी बाहर है

लेखराज शर्मा/तिलकराज शर्मा, नकोदर

नकोदर-मलसियां के नजदीकी गांव लांधड़ा में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर अज्ञात लोगों ने उसका सिर और धड़ काटकर गेहूं के खेतों में फेंक दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही डीएसपी इनवेस्टिगेशन, सीआइए इंस्पेक्टर ह¨रदर सिंह, सीआइए इंचार्ज अमरजीत सिंह, एसएचओ दविंदर सिंह घुम्मण, एसएचओ विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कातिलों ने शव को सड़क किनारे खाली नहर के दूसरी तरफ गेहूं के खेतों में फेंका था।

मृतक का सिर पूरी तरह झुलसा था और जबड़ा दांतों समेत बाहर आया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खेत के आसपास चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने तीन घंटे कड़ी मशक्कत की।

इस ब्लाइंड मर्डर के बारे में डीएसपी इनवेस्टिगेशन सु¨रदर मोहन ने बताया कि नकोदर-मलसियां रोड गांव लांधड़ा सड़क किनारे नहर के दूसरी तरफ खेत में शव बरामद किया गया है। घटना का पता खेतों में काम करने वाले नौकर राम किशन को उस समय चला जब वह खेतों में पानी देने पहुंचा था। सबसे पहले उसने अपने मालिक व सरपंच को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शव को सिविल अस्पताल नकोदर के शव गृह में रखवा दिया गया है।

========== बाक्स--

पैरों में ग्रे कलर की थी जुराबें

मृतक ने ग्रे कलर की जुराबें पहन रखी थीं जबकि कोई बूट वगैरह नहीं मिले। अर्धनग्न मृतक शरीर पर पेंट थी। साथ ही ग्रे रंग का वार्मर डाला गया था जिस पर केलिफोर्निया लिखा था। उसके शरीर पर सफेद रंग की कमीज व बनियान भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी