कंप्यूटर बेस्ड लैंग्वेज ट्रेनिंग वर्कशॉप में दी अंग्रेजी की जानकारी

पीटीई अकादमिक की ओर से करवाई गई कंप्यूटर बेस्ड लैंग्वेज ट्रेनिंग वर्कशॉप संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 01:30 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 01:30 AM (IST)
कंप्यूटर बेस्ड लैंग्वेज ट्रेनिंग वर्कशॉप में दी अंग्रेजी की जानकारी
कंप्यूटर बेस्ड लैंग्वेज ट्रेनिंग वर्कशॉप में दी अंग्रेजी की जानकारी

जासं, जालंधर : पीटीई अकादमिक की ओर से करवाई गई कंप्यूटर बेस्ड लैंग्वेज ट्रेनिंग वर्कशॉप संपन्न हुई। इसका उद्देश्य अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ सभी को भाषा प्रवाह की धारा में पिरोना था। इसके जरिये युवा तेज प्रवाह के साथ अंग्रेजी भाषा बोले भी और समझ भी सकें।

अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षकों के लिए आयोजित इस वर्कशॉप में उन्हें भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रूचि को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी कमियों को दूर करने के लिए तकनीकी जानकारी भी दी गई, ताकि अंग्रेजी भाषा के जरिए वे देश ही नहीं, विदेशों में भी करियर के बेहतर मौकों को सवार सकें। वर्कशॉप के दौरान अकादमिक पर इंटरैक्टिव सेशन भी हुआ। इसमें अपनी विषय से जुड़ी शंकाओं को लेकर सवाल-जवाब भी किए। पीयरसन इंडिया के डीजीएम अमित उपाध्याय ने कहा कि विदेश में काम करने या पढ़ाई करने के इच्छुक किसी भी उम्मीदवार के लिए अंग्रेजी भाषा में कुशल होना महत्वपूर्ण है।

chat bot
आपका साथी