इंसान के जीवन में दान का महत्व सबसे अहम, इससे धन व वैभव में भी होती है बढ़ोतरी

जालंधर के प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी का हवन यज्ञ आयोजित किया गया। हवन यज्ञ का आगाज पंडित चक्र प्रसाद शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया। गुरु मां नीरज रतन सिकंदर ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 12:03 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 12:03 PM (IST)
इंसान के जीवन में दान का महत्व सबसे अहम, इससे धन व वैभव में भी होती है बढ़ोतरी
प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ किया गया।

जालंधर, जेएनएन। अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष 108 सिकंदर महाराज ने कहा कि इंसान के जीवन में दान का महत्व सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि दान देने से धन व वैभव में बढ़ोतरी होती है। प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने दान के महत्व के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। यज्ञ का आगाज पंडित चक्र प्रसाद शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया। इसके उपरांत श्री गणेश वंदना की गई।

गुरु मां नीरज रतन सिकंदर ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी यज्ञ में आहुतियां डालकर जीवन को कृतार्थ किया जा सकता है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने संगठन द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।

संस्था की तरफ से सिकंदर महाराज को सम्मानित किया गया। आरती पूजा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, संपर्क अधिकारी राकेश महाजन, अमित गुप्ता, अश्वनी यादव, शंकर दास, उषा शर्मा, प्रिया शर्मा, राधा अरोड़ा, मोहित गांधी व लक्ष्मी शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी