Ayodhya Case Verdict : फैसले से पहले कैप्टन अमरिंदर ने पुलिस को दिए हाई अलर्ट पर रहने के आदेश

मुख्यमंत्री ने पुलिस और अन्य एजेंसियों को संदिग्धों पर नजर रखने और पंजाब की कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 09:21 AM (IST)
Ayodhya Case Verdict : फैसले से पहले कैप्टन अमरिंदर ने पुलिस को दिए हाई अलर्ट पर रहने के आदेश
Ayodhya Case Verdict : फैसले से पहले कैप्टन अमरिंदर ने पुलिस को दिए हाई अलर्ट पर रहने के आदेश

जालंधर, जेएनएन। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार सुबह राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से सभी परिस्थितियों में शांत रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री यहां ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन और करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए रवाना होने वाले पहले जत्थे का नेतृत्व करने पहुंचे हैं। उन्होंने डीजीपी दिनकर गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति पर चर्चा की। कैप्टन अमरिंदर ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं और कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और किसी भी कीमत पर राज्य का माहौल खराब न हो।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पुलिस और अन्य एजेंसियों को संदिग्धों पर नजर रखने और पंजाब की कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति रहना सबसे अहम है और किसी भी परिस्थिति में माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

कैप्टन अमरिंदर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो। अदालत का फैसला जो भी हो, सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए और इसका पालन करना चाहिए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी