जालंधर के भगवान वाल्मीकि आश्रम में लगा Blood Donation Camp, डा पीयूष बोले- खून का दान सबसे उत्तम कर्म

संस्था के अध्यक्ष चंदन खोसला ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को खूनदान करने के लिए निरंतर रूप से कैंप लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर कुल 70 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया जिसे जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

By DeepikaEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 10:47 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 10:47 AM (IST)
जालंधर के भगवान वाल्मीकि आश्रम में लगा Blood Donation Camp, डा पीयूष बोले- खून का दान सबसे उत्तम कर्म
भगवान वाल्मीकि आश्रम में रक्तदान कैंप का आयोजन। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Blood Donation Camp In Jalandhar: डा पीयूष शर्मा ने कहा कि खून का दान सबसे उत्तम कर्म है। रक्तदान करने वाले के शरीर पर किसी भी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लिहाजा रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की रक्षा जरूर की जा सकती है। गंगा आर्थो केयर ब्लड सेंटर की तरफ से भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान उन्होंने लोगों को खून दान करने के लिए प्रेरित किया। कैंप का आगाज विश्व शांति की प्रार्थना के साथ किया गया।

इसके उपरांत संस्था के सदस्यों के अलावा इलाके के लोगों ने खून दान किया। एमपी शर्मा और सनी खोसला ने कहा कि थैलासीमिया पीड़ित बच्चों की जान की रक्षा के लिए सभी को खून दान के लिए आगे आना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष चंदन खोसला ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को खून दान करने के लिए निरंतर रूप से कैंप लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर कुल 70 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, जिसे जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- Punjab IED Case: आतंकी हरपाल और फतेहदीप आठ दिन के पुलिस रिमांड पर, एसआइ की कार में बम लगा उड़ाने की थी साजिश

यह भी पढ़ें...गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में सजे दीवान, शब्द गायन से संगत को किया निहाल

जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकट दिवस को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में दीवान सजाए गए। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागियों ने शब्द गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह कोहाड़का और भाई रणबीर सिंह रागी जत्थे ने शब्द गायन के साथ संगत को निहाल किया। इस मौके प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिंदर सिंह डिपी ने कमेटी द्वारा धर्म के प्रचार व सार के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी