गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने इमरान खान का पुतला फूंका Jalandhar News

पब्बी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर स्थानीय लोगों के पथराव किए जाने की घटना से पूरे विश्व के सिख समुदाय में भारी रोष है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 09:07 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 09:07 AM (IST)
गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी  के विरोध में भाजपा ने इमरान खान का पुतला फूंका Jalandhar News
गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने इमरान खान का पुतला फूंका Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहब पर पथराव के विरोध में भाजपा की जालंधर शहरी इकाई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक कर रोष जताया। जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी ने पाकिस्तान के लोगों की इस हरकत की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही यह भी मांग की है कि वे यह भी सुनिश्चित करें कि दोबारा ऐसी घटना न हो।

पब्बी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर स्थानीय लोगों के पथराव किए जाने की घटना से पूरे विश्व के सिख समुदाय में भारी रोष पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान से रोष जताया है।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिंद्र भगत, पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजयुमो के पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा सुभाष सूद, विनोद शर्मा, शिवदयाल चुघ, राजीव ढींगरा, किशन लाल शर्मा, प्रवीण हांडा, प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कंचन शर्मा, अमित सिंह संधा, सुदेश भगत, सुरेंद्र मोहन, रंजीत आर्य, अमरनाथ शर्मा, जेके सिंह, रजेश जैन, सौरभ सेठ, रितेश निहंग, अमित लूथरा, दविंदर भारद्वाज, अशोक चड्ढा, मनजीत पांडे, जीके सोनी, अमित भाटिया, राजन शर्मा, वरुण नागपाल, विश्व महेंद्रू, अरुण मल्होत्रा, राहुल चोपड़ा, मनी कुमार, शिवम चोपड़ा, अतुल शर्मा, मनीष ठाकुर, भारत सिक्का, उमेश बत्रा, कार्तिक दुग्गल, यजीत हुरिया, संदीप शर्मा और संदीप सप्पल उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी