पेट्रोल की कीमत न कम करने पर भाजपा का प्रदर्शन

जिस कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमत को एक सप्ताह पहले तक भाजपा के खिलाफ हथियार बनाकर खूब आक्रमण किए थे, अब उसी पेट्रोल, डीजल की आग में कांग्रेस झुलसती नजर आ रही है। इस बार भाजपा आक्रामक मुद्रा में है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 08:00 AM (IST)
पेट्रोल की कीमत न कम करने पर भाजपा का प्रदर्शन
पेट्रोल की कीमत न कम करने पर भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिस कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमत को एक सप्ताह पहले तक भाजपा के खिलाफ हथियार बनाकर खूब आक्रमण किए थे, अब उसी पेट्रोल, डीजल की आग में कांग्रेस झुलसती नजर आ रही है। इस बार भाजपा आक्रामक मुद्रा में है।

पेट्रोल की कीमतें कम न करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमन पब्बी के नेतृत्व में पटेल चौक में कांग्रेस सरकार और कैप्टन अम¨रदर ¨सह का पुतला फूंक कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की गई। इस प्रदर्शन की खास बात ये रही कि भाजपाइयों ने पुतला फूंकने के बाद सड़क की सफाई भी की और मलबे को सड़क से हटाया।

प्रदर्शन के दौरान रमन पब्बी ने कैप्टन को जन विरोधी नीतियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपये कमी की है, लेकिन पंजाब सरकार ने अपने हिस्से के 2.50 रुपये कम नहीं किए। जबकि देश में 18 राज्यों ने अपने हिस्से के 2.50 रुपये कम कर पेट्रोल के भाव 5 रुपये लीटर तक कम कर लोगों को राहत दी है। रमन पब्बी ने कहा कि उत्तर भारत के सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा 40 रुपये टैक्स के तौर पर वसूले जा रहे हैं। 31 कैप्टन सरकार और केवल नौ रुपये केंद्र सरकार ले रही है। हालांकि केंद्र सरकार को अपने इस फैसले से 10500 करोड़ रुपये का घाटा होगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, कृष्ण लाल ढल्ल, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, राजू मागो उपाध्यक्ष परवीन हांडा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष विज, अमित भाटिया, संजीव शर्मा, मनी हर¨जदर ¨सह, बाबू नवीन सोनी, सुदेश भगत, विश्व म¨हदरू, राजेश मोहन बजाज, सुभाष सूद, पार्षद सुशील शर्मा, वीनीत शर्मा अशोक गांधी जो¨गदर खालसा बलराज अमरजीत ¨सह गोल्डी, दिनेश मल्होत्रा, अरुण बजाज, हरप्रीत बेदी, जय कल्याण, विनय वर्मा, वरुण कश्यप, नीरज गुप्ता, पंकज जुल्का, कुलजीत ¨सह हैप्पी, यजीत, रोहित वत्स, रंजीत आर्य, निखिल शर्मा, मंजीत पांडे, राजेश जैन, अशोक सरीन, अरुण मल्होत्रा, राजेश जैन, र¨जदर ¨सह पप्पी, अर्जुन खुराना, दविंद्र कालिया, शुभम कुलवंत शर्मा, नरेश ठठई, टेकचंद, पंकज अरोड़ा, हनी कंबोज, सुभाष कोहली, अश्विनी गोल्डी, हर¨वदर ¨सह गोरा, ऊषा महंत, सुखराज कौर, रेखा पसरिचा, पल्लवी वर्मा, ¨पकी परमजीत, लख¨वदर कौर, अमित ¨सह, बालकृष्ण शर्मा, नरेश, सनी दुआ, सौरभ सेठ, अनिल सच्चर, पंकज जुल्का, विपन आनंद, प्रमोद कश्यप, राजीव, गुरदीप ¨सह देवी, अजमेर ¨सह बादल, विशाल विकी, बंटी अरोड़ा, अश्विनी सोनी, उमेश बत्रा, अमन कालिया, सचिन जीत, अमित भाटिया, भूपेंद्र, जो¨गदर कौर, परमजीत काहलो, कुलजीत कौर, अजय जोशी, सोनू दिनकर, नरेश वालिया, वरुण नागपाल कुलदीप ¨सह अजय महंत ललित चड्ढा बिन्नी वर्मा, सोनू हंस, ¨रकू भगत, एचएस बेदी, मनदीप, अमरजीत ¨सह राही, अजय जुल्का, करण, ललित यादव, पंकज मौजूद थे। देहात में अमरी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

जागरण संवादादाता, लांबड़ा : जिला भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत ¨सह अमरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लांबड़ा में विरोध प्रदर्शन करते हुए कैप्टन सरकार का पुतला फूंका। मौके पर चंद्र शेखर, सुशील प्रभाकर, राजीव पंजा, देवकीनंदन ठुकराल, रोशन ¨सह, कमल भटिया, सुधीर भटिया, भूषण वर्मा, प्रेम बेरी, रा¨जदर ¨सह पप्पी, हरप्रीत ¨सह बेदी, पंकज शर्मा, विजय कुमार, मनिदर ¨सह, ज¨तदर पॉल ¨सह, अशोक कुमार, बल¨जदर, जसजोत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी