जल सप्लाई विभाग में इनलिस्ट पॉलिसी को रद करने की मांग

वर्कर्स का कहना है कि इनलिस्टमेंट पॉलिसी रद करके कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो वह 15 अगस्त को संघर्ष करेंगे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:05 PM (IST)
जल सप्लाई विभाग में इनलिस्ट पॉलिसी को रद करने की मांग
जल सप्लाई विभाग में इनलिस्ट पॉलिसी को रद करने की मांग

शाहकोट, जेएनएन। जल सप्लाई व सैनिटेशन वर्कर्स यूनियन पंजाब के राज्य अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा, राज्य महासचिव सुखविंदर सिंह, राज्य प्रेस सचिव जसवीर सिंह ने कहा कि जल सप्लाई विभाग में पिछले 10-15 साल से इनलिस्टमेंट पॉलिसी के तहत काम करने वाले कर्मी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। इनलिस्टमेंट पॉलिसी रद करके कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो वह 15 अगस्त को संघर्ष करेंगे। जहां भी मंत्री रजिया सुल्ताना झंडा फहराएंगी, वही काली झंडियां हाथ में पकड़कर तथा मुंह पर काले मास्क बांधकर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर प्रताप सिंह संधू, रमेश कुमार पातड़ा, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।

बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराया राशन वितरण समारोह

बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण समारोह का आयोजन ग्रेटवे मॉडल स्कूल, मोहल्ला कोट पक्षियां में हुआ। संस्था द्वारा आयोजित 299वें राशन वितरण समारोह में चेयरमैन हरीश अरोड़ा के निर्देशों पर तीन माह का राशन दिया गया। हरीश अरोड़ा ने कहा कि अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म है। अशोक सोबती ने कहा कि राशन वितरण समारोह के दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही है, जिसमें डॉ. सारिका आनंद, डॉ. रमन वासुदेवा व रविंद्र सिंह अरोड़ा द्वारा जरूरतमंदों की निशुल्क जांच व दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर अश्विनी अरोड़ा, राय कुमार शर्मा, लक्की अरोड़ा, बाबू लाल चित्र, पंडित भोलानाथ द्विवेदी, सुशील पराशर, अजय आनंद, मधु, राजेंद्र कपूर, नथूराम, सतपाल, सुरिंदर मौजूद थे।

चौगिट्टी से नंगल शामां रोड का निर्माण कार्य शुरु

सेंट्रल हलके की चौगिट्टी से नंगल शामां रोड के निर्माण का उद्घाटन मेयर जगदीश राज राजा और विधायक राजिंदर बेरी ने किया। इस सड़क के निर्माण पर करीब 71 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से आसपास की 20 से अधिक कॉलोनियों को फायदा मिलेगा। विधायक राजिंदर बेरी ने बताया कि सड़क के किनारे कंक्रीट के होंगे और बीच में लुक-बजरी डाली जाएगी। उद्घाटन के समय निगम की बीएंडआर कमेटी के चेयरमैन जगदीश गग, पार्षद शमशेर सिंह खैहरा, पार्षद मनदीप कौर मुल्तानी, विजय दकोहा, गुरनाम सिंह मुलतानी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी