Air Travel Alert: कोहरे का कहर, आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट भी हुई कैंसिल, यात्री परेशान

Air Travel Alert शनिवार को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट को भी कैंसिल घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को भी लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) के चलते दिल्ली से आदमपुर पहुंची फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी थी और फ्लाइट को वापस दिल्ली भिजवा दिया गया था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 03:29 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 03:29 PM (IST)
Air Travel Alert: कोहरे का कहर, आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट भी हुई कैंसिल, यात्री परेशान
गातार दूसरे दिन आदमपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

जालंधर, जेएनएन।  Air Travel Alert:  लगातार दूसरे दिन आदमपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। शनिवार को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट को भी कैंसिल घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को भी लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) के चलते दिल्ली से आदमपुर पहुंची फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी थी और फ्लाइट को वापस दिल्ली भिजवा दिया गया था।

यह भी पढ़ें - जालंधर में फ्लाईओवर से युवती के कूदने के मामला : छेड़छाड़ नहीं, प्रेमी की शादी से दुखी हो लड़की ने लगाई थी छलांग

आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को ही संचालित की जाती है, लेकिन इस सप्ताह लगातार दो दिन दोआबा के यात्री फ्लाइट से दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं। इस सप्ताह फ्लाइट के संचालन के लिए अब मात्र रविवार ही शेष बचा है। खास यह भी है कि 10 जनवरी के बाद आदमपुर मुंबई सेक्टर की फ्लाइट को भी टेंपरेरी तौर पर रद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बाल तस्करी: बिहार की एसआईआर शनिवार को भी नहीं पहुंची जालंधर, परिजनों का इंतजार कर रहे 13 बच्चे

गौर हो कि पहले कोरोना और अब किसान आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाले राहगीरों को भारी परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोगों को ट्रेन व हवाई सफर का ही सहारा लेना पड़ रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी