एडीसी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में किया औचक दौरा

एडीसी अमित सरीन ने शुक्रवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 07:44 PM (IST)
एडीसी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में किया औचक दौरा
एडीसी ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में किया औचक दौरा

जागरण संवाददाता, जालंधर : एडीसी अमित सरीन ने शुक्रवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांप्लेक्स में सफाई, पेयजल, बैठने का प्रबंध तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्था का जायजा लिया। अमित सरीन ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के भीतर की व्यवस्था को जाना व निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए खाली जगह व साधनों के सभ्य प्रयोग की जरूरत है। अधिकारियों को ड्रेनेज व्यवस्था खासकर शौचालय की सफाई को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नियमों की अवहेलना करने पर लगेगा जुर्माना

एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसके तहत पहली बार उल्लंघन करने वालों को 100 रुपये तथा दोबारा ऐसा करने वालों पर 500 तथा एक हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान तय है।

- मानसून से पहले लगाए जाएंगे 500 पौधे

अमित सरीन ने कहा कि मानसून से पहले जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में 500 पौधे लगाए जाएंगे। इससे मानसून में यह पौधे तेजी के साथ अंकुरित तो होंगे ही, साथ ही यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा। इसके लिए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इसमें सहयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी